Maharashtra: शरद पवार से मिलने पहुंचे वेणुगोपाल, क्या शिवसेना UBT के बिना MVA में हो जाएगी सीट बंटवारे की बात?
बैठक के बाद कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने मीडिया से बीत की। उन्होंने बताया कि चुनावों की घोषणा होने वाली है, इसे लेकर चर्चा हुई। बैठक में चुनाव प्रचार और इंडिया गठबंधन की होने वाली सभा को लेकर भी चर्चा हुई।
विस्तार
#WATCH | Senior Congress leaders including KC Venugopal arrive at the Silver Oak residence of NCP-SCP chief Sharad Pawar in Mumbai pic.twitter.com/PKaB71sObH
— ANI (@ANI) March 16, 2024विज्ञापन
महाराष्ट्र में कांग्रेस, राकांपा-शरदचंद्र पवार और शिवसेना (यूबीटी) एकसाथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली है। ऐसे में कांग्रेस नेताओं का शरद पवार से मिलना इस बात का संकेत देती है कि कहीं शिवसेना की अनुपस्थिति में ही कांग्रेस और राकांपा-शरदचंद्र पवार सीट बंटवारे पर चर्चा तो नहीं कर रही। इस बैठक में रमेश चेन्निथला और बालासाहेब थोराट भी शामिल हुए। इस दौरान शिवसेना (यूबीटी) के एक भी नेता मौजूद नहीं रहे।
#WATCH | Congress leaders KC Venugopal, Ramesh Chennithala and Balasaheb Thorat meet NCP-SCP chief Sharad Pawar in Mumbai pic.twitter.com/FGBhzfqb5I
— ANI (@ANI) March 16, 2024
बैठक को लेकर क्या बोले नेता
इस बैठक के बाद कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने मीडिया से बीत की। उन्होंने बताया, "चुनावों की घोषणा होने वाली है, इसे लेकर चर्चा हुई। बैठक में चुनाव प्रचार और इंडिया गठबंधन की होने वाली सभा को लेकर भी चर्चा हुई।"
#WATCH महाराष्ट्र कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा, "... चुनावों की घोषमा होने वाली है, इसे लेकर चर्चा हुई। बैठक में चुनाव प्रचार और INDIA गठबंधन की होने वाली सभा को लेकर भी चर्चा हुई..." https://t.co/lEHZ8ywFrs pic.twitter.com/Zfk3bJi3NZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2024
राकांपा-शरदचंद्र पवार नेता अनिल देशमुख ने कहा, "कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यहां पहुंचे थे। वे राहुल गांधी की सभा को लेकर न्योता देने पहुंचे थे। सीट बंटवारे को लेकर निर्णय हो चुका है, कुछ सीटों पर चर्चा जारी है।"
#WATCH एनसीपी (एससीपी) नेता अनिल देशमुख ने कहा, "कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यहां पहुंचे थे...वे राहुल गांधी की सभा को लेकर न्योता देने पहुंचे थे... सीट शेयरिंग को लेकर निर्णय हो चुके हैं, कुछ सीटों पर चर्चा जारी है..." https://t.co/lEHZ8ywFrs pic.twitter.com/l3kpkiKDwO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2024