फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Senior Congress leaders including KC Venugopal arrive at residence of NCP SCP chief Sharad Pawar Maharashtra

Maharashtra: शरद पवार से मिलने पहुंचे वेणुगोपाल, क्या शिवसेना UBT के बिना MVA में हो जाएगी सीट बंटवारे की बात?

Sat, 16 Mar 2024 12:17 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 16 Mar 2024 12:17 PM IST
सार

बैठक के बाद कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने मीडिया से बीत की। उन्होंने बताया कि चुनावों की घोषणा होने वाली है, इसे लेकर चर्चा हुई। बैठक में चुनाव प्रचार और इंडिया गठबंधन की होने वाली सभा को लेकर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
Senior Congress leaders including KC Venugopal arrive at residence of NCP SCP chief Sharad Pawar Maharashtra
शरद पवार - फोटो : ANI

विस्तार

केसी वेणुगोपाल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता आज राकांपा-शरदचंद्र पवार के प्रमुख शरद पवार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने शरद पवार के साथ बैठक भी की। इस बैठक में शिवसेना (यूबीटी) के एक भी नेता शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में कांग्रेस, राकांपा-शरदचंद्र पवार और शिवसेना (यूबीटी) एकसाथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली है। ऐसे में कांग्रेस नेताओं का शरद पवार से मिलना इस बात का संकेत देती है कि कहीं शिवसेना की अनुपस्थिति में ही कांग्रेस और राकांपा-शरदचंद्र पवार सीट बंटवारे पर चर्चा तो नहीं कर रही। इस बैठक में रमेश चेन्निथला और बालासाहेब थोराट भी शामिल हुए। इस दौरान शिवसेना (यूबीटी)  के एक भी नेता मौजूद नहीं रहे।

बैठक को लेकर क्या बोले नेता
इस बैठक के बाद कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने मीडिया से बीत की। उन्होंने बताया, "चुनावों की घोषणा होने वाली है, इसे लेकर चर्चा हुई। बैठक में चुनाव प्रचार और इंडिया गठबंधन की होने वाली सभा को लेकर भी चर्चा हुई।"


राकांपा-शरदचंद्र पवार नेता अनिल देशमुख ने कहा, "कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यहां पहुंचे थे। वे राहुल गांधी की सभा को लेकर न्योता देने पहुंचे थे। सीट बंटवारे को लेकर निर्णय हो चुका है, कुछ सीटों पर चर्चा जारी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed