फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Selfie becoming reason for the death of tourists in Goa

गोवा: सेल्फी बन रहा पर्यटकों की मौत का कारण, लगाए गए ‘नो सेल्फी’ के बोर्ड

Sat, 23 Jun 2018 10:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा Updated Sat, 23 Jun 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
Selfie becoming reason for the death of tourists in Goa
गोवा एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है और ऑफ-सीजन (31 मई से 30 सितंबर) में यहां पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ जाती है। लेकिन हाल के दिनों में यहां पर्यटकों की होने वाली मौतें सरकार के लिए चिंता का सबब बन गई है। पर्यटकों की होने वाली मौतों का कारण है समुद्र के किनारे खड़े होकर या बैठकर सेल्फी लेना। सेल्फी के चक्कर में यहां हाल के दिनों में कई पर्यटकों को जान से हाथ धोना पड़ा है। इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने अब 24 प्रमुख पर्यटक स्थलों पर, खासकर समुद्र के किनारे सेल्फी न लेने की सलाह दी है। बाकायदा यहां लाल झंडे और बोर्ड भी लगाए गए हैं और सेल्फी न लेने की सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन


बताते चलें कि हाल ही में सेल्फी लेने के चक्कर में समुद्र की लहरों में डूबकर एक पर्यटक की मौत का वीडियो वायरल हुआ था। जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु के रहने वाले दिनेश अपने कुछ दोस्तों के साथ गोवा घूमने आए थे। इस दौरान वो अपने दोस्तों के साथ नॉर्थ गोवा स्थित बागा बीच चले गए। इसी बीच वो अपने दो दोस्तों के साथ सेल्फी लेने के लिए समुद्र के बेहद करीब चले गए। तभी समुद्र से उठी ऊंची लहरों ने तीनों को अपनी आगोश में ले लिया। हालांकि दो लोग तो किसी तरह समुद्र की लहरों से बचने में कामयाब रहे, लेकिन दिनेश का कहीं कोई पता नहीं चला। बाद में दिनेश का शव पुलिस ने बरामद कर लिया।
विज्ञापन


गोवा में हर साल ऐसी कई मौतें होती हैं और इसका सबसे बड़ा कारण होता है समुद्र के किनारे सेल्फी लेना। हालांकि इनमें से कई बच भी जाते हैं, लेकिन कईयों की मौत भी हो जाती है। एक रिपोर्ट की मानें तो पिछले 5 सालों में 1,653 ऐसे लोगों को बचाया गया है जो सेल्फी के चक्कर में समुद्र की लहरों में डूब रहे थे। इनमें 1,285 लोग भारतीय थे जबकि 368 विदेशी पर्यटक थे। इस साल अब तक 73 लोगों को उन पर्यटन स्थलों से बचाया जा चुका है, जहां पहले से ही चेतावनी जारी की गई थी।    
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed