लोकतंत्र बचाओ रैली: राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किया कटाक्ष, बोले- लोगों से सरकार चुनने का विकल्प छीना जा रहा
विपक्षी गठबंधन की 31 मार्च को होने वाली रैली से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई भाजपा और लोगों के अधिकारों के बीच है। भारत की जीत लोकतंत्र की जीत में निहित है।
विस्तार
लोगों से सरकार चुनने का अधिकार छीन लिया- राहुल गांधी
31 मार्च यानि कल होने वाली विपक्ष गठबंधन की सार्वजनिक रैली से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया। कांग्रेस ने कल होनी वाली सभा को लोकतंत्र बचाओ रैली करार दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा लोगों से अपनी पसंद की सरकार चुनने का विकल्प छीनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई भाजपा और लोगों के अधिकारों के बीच है। भारत की जीत लोकतंत्र की जीत में निहित है।
नरेंद्र मोदी लोकतंत्र का गला दबाकर जनता से अपनी पसंद की सरकार चुनने का विकल्प छीन लेना चाहते हैं।
एक तरफ जहां ‘चंदे का धंधा’ कर रही भाजपा देश में ‘वसूली सरकार’ चला रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रमुख विपक्षी दल का अकाउंट फ्रीज़ कर, मुख्यमंत्रियों को जेल में डाल कर और हर स्वतंत्र आवाज़…विज्ञापन विज्ञापन— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 30, 2024
सरकार नही आपराधिक गिरोह चला रहा देश- राहुल गांधी
भाजपा सरकार को गंभीर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने पोस्ट साझा करते हुए कहा कि चंदे का धंधा करने वाली भाजपा देश में वसूली सरकार चला रही है। कांग्रेस के बैंक खातों को सीज कर लिया गया है। मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला जा रहा है। हर तरफ स्वतंत्र आवाज को दबाया जा रहा है। विपक्ष को निष्पक्ष तरीके से चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं दी जा रही है। हैरत की बात ये है कि जो भाजपा का साथ नहीं दे रहा, उसे जेल में डाल रहे हैं। जो चंदा देता है, उनके खिलाफ मामलों को बंद कर दिया जाता है। ऐसा लगता है कि देश को सरकार नहीं बल्कि एक 'आपराधिक गिरोह' चला रहा है।