{"_id":"5ee7bf1b69cd5a73b460b531","slug":"security-forces-get-big-success-in-assam-two-nscn-im-cadres-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, पकड़े गए एनएससीएन- आईएम के दो उग्रवादी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, पकड़े गए एनएससीएन- आईएम के दो उग्रवादी
Tue, 16 Jun 2020 12:04 AM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिनसुकिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिनसुकिया
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। यहां नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड- आईएम (एनएससीएन- आईएम) के दो उग्रवादी पकड़े गए हैं। दरअसल तिनसुकिया जिले में लेडो के पास असम पुलिस के साथ भारतीय सेना के सैनिकों ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया था, जहां एनएससीएन- आईएम)के दो उग्रवादियों को धर-दबोचा गया।
विज्ञापन
आधिकारिक बयान के मुताबिक, नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (इसाक मुइवा) जिसे एनएससीएन (आईएम) नाम से भी जानते हैं, उसके दो उग्रवादियों को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। पकड़े गए उग्रवादियों की पहचान एसएस लेफ्टिनेंट कर्नल रामपोंग हखुन जॉनी और एसएस सार्जेंट कोइम्बुंडे के रूप में की गई है।
विज्ञापन
क्षेत्र में उग्रवादियों की मौजूदगी को लेकर इंटेलिजेंस इनपुट मिला था, जिसके आधार पर संयुक्त टीम ने एक ऑपरेशन शुरू किया। इन उग्रवादियों पर शक है कि ये दोनों ऊपरी असम में विध्वंसक और जबरन वसूली गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे।
विज्ञापन
इनके पास से एक विदेशी 9 एमएम पिस्टल, वन प्वाइंट 22 पिस्टल और गोला बारूद के 10 लाइव राउंड बरामद हुए हैं। इसके अलावा ऑपरेशन पर गई टीमों को इनके पास से 10,000 रुपये नकद भी मिले। पूछताछ और आगे की जांच को लेकर इन्हें लेडो पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।