फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Security forces conducted search operations in various districts of Manipur, arms and drugs recovered

Manipur: मणिपुर के विभिन्न जिलों में सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान, हथियार और नशीली दवाइयां बरामद

Thu, 17 Aug 2023 02:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 17 Aug 2023 02:29 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि नशीले पदार्थ और सीमा मामले (एनएबी) के अधिकारियों ने मंगलवार को असम के चार लोगों को कोडीन फॉस्फेट, एक ओपिओइड एनाल्जेसिक सिरप की 1,240 शीशी के साथ इंफाल जिले के मंत्रीपुखरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Security forces conducted search operations in various districts of Manipur, arms and drugs recovered
सुरक्षा बलों ने मणिपुर इलाकों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से संबद्ध रखने वाले पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

मणिपुर में पिछले 48 घंटे में 11 हथियार, आधा दर्जन हथगोलों के साथ बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया। टेंगनौपाल जिले में छह बंकरों को ध्वस्त किया गया। इस बीच राज्य में गोलीबारी की छिटपुट घटनाओं और प्रदर्शनों के चलते हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। तेंगनौपाल जिले में तलाशी अभियान के दौरान छह बंकर भी नष्ट  किए गए। 

विज्ञापन


इंफाल पश्चिम और कांगपोकपी के अंतर-जिलों में फेयेंग और कदंगबैंड के अपुनलोक नहर के आसपास के क्षेत्र में ट्वुइकुन गांव में तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें दो  मैगजीन के साथ तीन पिस्तौल, एक सबमशीन गन (एसएमजी), छह हैंड ग्रेनेड, 10 ट्यूब लॉन्चिंग, 12 बैलिस्टिक राउंड बरामद किए गए। बिष्णुपुर और कांगपोकपी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान में 11 हथियार और 78 गोला-बारूद बरामद किए गए।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नशीले पदार्थ और सीमा मामले (एनएबी) के अधिकारियों ने मंगलवार को असम के चार लोगों को कोडीन फॉस्फेट, एक ओपिओइड एनाल्जेसिक सिरप की 1,240 शीशी के साथ इंफाल जिले के मंत्रीपुखरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।  मणिपुर में तीन मार्च को आदिवासी एकजुटता मार्च के आयोजन के बाद शुरू हुई झड़प में अबतक 150 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीआई देगा राहत...
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मणिपुर में अपने ग्राहकों को ऋण पर राहत देने की पेशकश की है। राहत पैकेज में समान मासिक किश्तों (ईएमआई), ब्याज भुगतान और अन्य किश्तों पर 12 महीने तक की छूट शामिल है। यह उन कर्जदारों के लिए उपलब्ध होगा, जिनके खाते 3 मई, 2023 तक गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) में नहीं बदले गए थे। पैकेज को 4 मई, 2023 की मूल्यांकन तिथि के आधार पर लागू होगा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed