फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Security forces action in Manipur: Three militants arrested, 12 acres of illegal opium cultivation destroyed

मणिपुर में सुरक्षा बलों का कार्रवाई: तीन उग्रवादियों को किया गया गिरफ्तार, 12 एकड़ अवैध अफीम की खेती नष्ट की

Fri, 24 Jan 2025 10:15 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 24 Jan 2025 10:15 AM IST
सार

मणिपुर में अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां एक तरफ सुरक्षाबलों ने इंफाल के पास तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। तो दूसरी ओर 12 एकड़ से अधीक अफीम की अवैध खेती को नष्ट कर दिया।

विज्ञापन
Security forces action in Manipur: Three militants arrested, 12 acres of illegal opium cultivation destroyed
मणिपुर में सुरक्षाबलों की कार्रवाई - फोटो : PTI

विस्तार

18 महीनों से ज्यादा समय से मणिपुर में चल रहे सामुदायिक हिंसा ने राज्य भर में अशांति फैला रखी है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार के कई प्रयासों के बावजूद इस हिंसा की आग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच मणिपुर में सुरक्षाबलों का एक बड़ा एक्शन सामने आया है। जहां एक तरफ थौबल और इंफाल के पश्चिम जिलों में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग अभियान के तहत तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। तो वहीं दूसरी ओर मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सुरक्षाबलों ने लगभग 12 एकड़ में फैले अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। 
विज्ञापन


पहले बात तीन उग्रवादियों की गिरफ्तारियों की
तीन उग्रवादियों की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मणिपुर के थौबल और इंफाल पश्चिम जिलों में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो लोग कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के सक्रिय सदस्य थे, जिन्हें गुरुवार को थौबल के एक गांव से पकड़ा गया। 
विज्ञापन


पुलिस द्वारा जारी बयान में बताया गया कि गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पिस्तौल, गोला-बारूद, नकदी और अन्य सामान बरामद किए गए। साथ ही कांगली यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) से जुड़े एक एक अन्य व्यक्ति को बुधवार को इंफाल पश्चिम के लांगोल इलाके से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पुलिस की जांच अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध अफीम की खेती नष्ट
दूसरी ओर सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों के अर्थ को खत्म करने के लिए चलाए गए अभियान के तहत चुराचांदपुर जिले में लगभग 12 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। मामले में पुलिस ने बताया कि मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सुरक्षा बलों ने करीब 12 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया।


पुलिस द्वारा जारी बयान में आगे बताया गया कि यह कार्रवाई गुरुवार को डंपी रिजर्व फॉरेस्ट के सिडेन चांगपीकोट इलाके में की गई। साथ ही पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में जिला पुलिस, चुराचांदपुर के डीएफओ और केंद्रीय बलों की एक संयुक्त टीम ने मिलकर यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed