{"_id":"5ce5d868bdec22075434757d","slug":"security-agencies-should-increase-their-capacity-ajit-doval","type":"story","status":"publish","title_hn":"भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अपनी क्षमता बढ़ाएं : डोभाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अपनी क्षमता बढ़ाएं : डोभाल
Thu, 23 May 2019 04:46 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 23 May 2019 04:46 AM IST
विज्ञापन
अजीत डोभाल (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सुरक्षा बलों के पेशेवराना बनाने और उसकी क्षमता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि ये उपाय भविष्य के सुरक्षा खतरों को देखते हुए जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र में चुनौतियां और बढ़ने वाली हैं।
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल के वार्षिक कार्यक्रम में खुफिया ब्यूरो के पूर्व प्रमुख ने कहा कि देश की सुरक्षा में जुटीं एजेंसियों को खुद को नए सिरे से सामने लाना चाहिए और तकनीकी कौशल को बढ़ाना चाहिए। डोभाल ने कहा कि आपको अपने पेशेवराना तेवर, क्षमता और ताकत को बढ़ानी चाहिए, क्योंकि आने वाले दिनों में सुरक्षा की चुनौतियां और गंभीर होने वाली हैं। उन्होंने बीएसएफ सहित सुरक्षा में लगीं अन्य एजेंसियों के बेहतर तकनीकी सेटअप के साथ काम करने पर संतोष जताया।
विज्ञापन