{"_id":"5d23fe3b8ebc3e6cf805e1e9","slug":"second-meeting-on-kartarpur-corridor-pakistan-invites-indian-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतारपुर कॉरिडोर को लेकर दूसरी बैठक, पाकिस्तान ने किया भारतीय मीडिया को आमंत्रित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
करतारपुर कॉरिडोर को लेकर दूसरी बैठक, पाकिस्तान ने किया भारतीय मीडिया को आमंत्रित
Tue, 09 Jul 2019 08:18 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 09 Jul 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
Kartarpur Sahib (फाईल फोटो)
- फोटो : social media
पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर को लेकर वाघा में होने वाली दूसरी बैठक के लिए भारतीय मीडिया को सोमवार को आमंत्रित किया और कहा कि वीजा के लिये आवेदन किया जा सकता है। बैठक के दौरान करतारपुर गलियारे की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए मसौदा समझौते पर चर्चा होनी है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा, पाकिस्तान 14 जुलाई को वाघा में होने वाली करतारपुर कॉरिडोर बैठक के लिये भारतीय मीडिया का स्वागत करता है। वीजा के लिये नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में आवेदन किया जा सकता है।
भारत और पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे की रूपरेखा को अंतिम रूप देने और संबंधित तकनीकी मुद्दों पर चर्चा के लिये 14 जुलाई को वाघा में दूसरी बैठक आयोजित करने का फैसला किया था। यह फैसला दो जुलाई को लिया गया था।