फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Second earth bound orbit raising maneuver for Chandryaan2 spacecraft has been performed successfully

चंद्रयान-2 के शानदार प्रदर्शन से इसरो उत्साहित, जल्द तीसरी कक्षा में करेगा प्रवेश 

Fri, 26 Jul 2019 02:51 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 26 Jul 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
Second earth bound orbit raising maneuver for Chandryaan2 spacecraft has been performed successfully
फाइल फोटो - फोटो : ISRO

देश के दूसरे चंद्रमिशन चंद्रयान-2 का पृथ्वी की कक्षा में शानदार प्रदर्शन चल रहा है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने बताया कि गुरुवार आधी रात 01:08 बजे चंद्रयान ने धक्का देने वाले प्रणोदन प्रणाली के जरिए दूसरी कक्षा में उछाल भरी है और 251 गुणा 54,829 किमी की ऊंचाई हासिल कर ली है। 

विज्ञापन

 

इसरो ने बताया कि अंतरिक्ष यान के सभी पैरामीटर सामान्य हैं। 29 जुलाई को दोपहर 2:30 से 3:30 बजे के बीच चंद्रयान-2 तीसरी कक्षा में प्रवेश करेगा। इसरो के मुताबिक चंद्रयान-2 की बड़ी गतिविधियों में धरती से जुड़ी उछाल, चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश, चंद्रमा की कक्षा में उछाल, विक्रम का अलग होना और विक्रम का चांद की सतह को छूना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशन के तय कार्यक्रम के मुताबिक, लैंडर विक्रम चांद की सतह पर आहिस्ता-आहिस्ता उतरेगा और रोवर प्रज्ञान चांद की सतह की पड़ताल करेगा। चांद की कक्षा में प्रवेश 14 अगस्त को होना है। सात सितंबर को चंद्रयान-2 चांद के दक्षिणी ध्रुव के उस हिस्से पर उतरेगा, जहां आज तक किसी देश का मिशन नहीं गया है। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed