फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sculptor artist who never meet mahatma gandhi, but draw him on stone

वो कारीगर जिसने पत्थर पर उकेरे महात्मा गांधी

Sat, 30 Sep 2017 03:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Sat, 30 Sep 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
sculptor artist who never meet mahatma gandhi, but draw him on stone
महात्मा गांधी
आज भी जब आप किसी सरकारी दफ्तर जाते हैं, तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमाएं मिलती हैं, लेकिन आज भी कई ऐसे कस्बों और नगर हैं जहां आपको गांधी जी की तस्वीर नहीं मिलेगी। यह जानकर आपको हैरानी होगी कि आज से 67 वर्ष पूर्व पिथौरागढ़ के खर्कदेश के खर्कदोली गांव में एक कारीगर ने एक अखबार देखकर पत्थर पर राष्ट्रपिता की प्रतिमा बना डाली थी।
विज्ञापन


महात्मा गांधी के प्रति अपने अनुराग को प्रदर्शित करते हुए इस कारीगर ने जो पत्थर की प्रतिमा बनाई उसे मूर्त रूप देने का प्रयास किया। प्रतिमा आज भी खर्कदोली गांव में मौजूद है।
विज्ञापन


महात्मा गांधी के आंदोलन से 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ, लेकिन दुर्भाग्यवश आजादी कुछ महीनों बाद ही साल 1948 में गांधी जी की मौत हो गई। गांधी जी आजादी के आंदोलन में सक्रियता के समय ही पूरी दुनिया में छा गए थे। उनकी मौत की सूचना भी पहाड़ के दूरदराज गांवों तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपिता की याद में खर्कदोली गांव में 1950 में एक स्थानीय कारीगर देव राम ने पत्थर पर गांधी जी प्रतिमा उकेर दी। उसने इस प्रतिमा के नीचे मोहनदास करमचंद गांधी भी लिख दिया था।

1950 के बाद से हर साल यहां बापू को करते हैं याद

sculptor artist who never meet mahatma gandhi, but draw him on stone
महात्मा गांधी

साल 1950 में दो अक्तूबर को इस प्रतिमा स्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और बापू को याद किया। तब से हर साल गांधी जयंती के मौके पर लोग इस स्थान पर इकट्ठा होते हैं। इस बार भी क्षेत्र के लोग गांधी जयंती के दिन इस प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने जाएंगे।

कहां पर है खर्कदोली गांव
पिथौरागढ़ जिले में मूनाकोट विकासखंड के अंतर्गत मड़मानले कस्बे से थोड़ा पहले लछैर नामक जगह पड़ती है। लछैर जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर है। लछैर से तीन किलोमीटर पैदल चलकर खर्कदोली गांव आता है। गांधी जी की यह प्रतिमा गांव से थोड़ा दूरी पर है।

प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण होगा
जिला पंचायत सदस्य गोदावरी देवी ने कहा है कि महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। प्रतिमा के चारों और पार्क का निर्माण होगा। इसके लिए शासन से धन की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस धरोहर को संरक्षित करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed