{"_id":"579543e24f1c1ba07cc4ce88","slug":"scorpio-fired-on-yamuna-expressway-the-bjp-leader-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी स्कार्पियो, भाजपा नेता की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी स्कार्पियो, भाजपा नेता की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 25 Jul 2016 04:10 AM IST
विज्ञापन
रामसेवक निषाद
- फोटो : ब्यूरो/ आगरा
कस्बा के मोहल्ला मल्हन टूला निवासी भाजपा नेता रामसेवक निषाद शनिवार देर रात दिल्ली से अपनी स्कार्पियो में सवार होकर लौट रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में भाजपा नेता की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पिनाहट निवासी रामसेवक निषाद (45) का परिवार दिल्ली में रहता है। वह ठेकेदारी करते थे। बड़ा कारोबार होने के साथ ही वह भाजपा के सक्रिय नेता भी थे। वह बाह विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी भी जता रहे थे। दो दिन पूर्व वह पार्टी के ही गोदनलाल वर्मा (65), राजकुमार (26), राधाचरण माहौर (67), राकेश (32) और चालक हरजू (24) के साथ किसी काम से दिल्ली गए थे।
विज्ञापन
शनिवार रात लौटते समय यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा के थाना बलदेव के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर बने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया। आगरा में इलाज के दौरान रामसेवक निषाद की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन