फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Scientists warned central government about increasing corona spread

खुलासा: वैज्ञानिकों ने बढ़ते कोरोना प्रसार को लेकर भारत सरकार को दी थी चेतावनी

Sun, 02 May 2021 12:00 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 02 May 2021 12:00 AM IST
सार

  • वैज्ञानिकों ने कहा- चेतावनी के बावजूद, केंद्र सरकार ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कोई प्रतिबंध नहीं लगाए।

विज्ञापन
Scientists warned central government about increasing corona spread
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना की दूसरी लहर जमकर कहर बरपा रही है। कोरोना देश में बेकाबू होता जा रहा है, पिछले 24 घंटों में पहली चार लाख से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। पिछले 10 दिनों में संक्रमितों का आंकड़ा चार लाख के पार जा पहुंचा है, इन्हीं आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोरोना की रफ्तार कितनी तेज और घातक है।

विज्ञापन


इसी बीच कुछ वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि उन्होंने कोरोना वायरस के प्रसार को लेकर भारत सरकार को आगाह किया था, लेकिन सरकार ने उनकी इस चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया था। सरकार द्वारा स्थापित वैज्ञानिक सलाहकारों के एक मंच ने भारतीय अधिकारियों को मार्च में ही चेतावनी दी थी। उस वक्त देश में कोविड-19 का नया वेरियंट मिल चुका था।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने कहा कि चेतावनी के बावजूद, केंद्र सरकार ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कोई प्रतिबंध नहीं लगाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश में सत्तारूढ़ पार्टी के बड़े नेता और विपक्षी पार्टियों के नेताओं की राजनीतिक रैलियों और कुंभ जैसे धार्मिक समारोहों में लाखों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हजारों किसानों ने दिल्ली के बॉर्डर पर कृषि कानूनों में बदलाव को लेकर अपना धरना विरोध जारी रखा। परिणामस्वरूप दुनिया का दूसरा सबसे बड़ी आबादी वाला देश आज पिछले साल की तुलना में इस साल बहुत अधिक गंभीर कोरोना वायरस के प्रसार से जूझ रहा है। 


पीएम मोदी के पदभार संभालने के बाद भारत में यह सबसे बड़ा संकट है। यह अभी देखा जाना बाकी है कि सरकर इससे कैसे निपटती है, वहीं कोरोना से मची तबाई पीएम को और उनकी पार्टी को राजनीतिक रूप से कैसे प्रभावित करती है। अगला आम चुनाव 2024 में होने वाला है। इससे पहले हाल ही में पांच राज्यों के चुनावी परिणाम रविवार को आएंगे। इसके बाद 2022 में भी कुछ राज्यों में विधानसभा का चुनाव होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed