फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Scientists of India responded to China's poor allegations on Corona virus

कोरोना वायरस पर चीन के घटिया आरोपों को भारत के वैज्ञानिकों ने किया खारिज

Wed, 02 Dec 2020 12:32 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 02 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Scientists of India responded to China's poor allegations on Corona virus
कोरोना वायरस
भारत में इंसान से इंसान में कोरोना वायरस का सबसे पहले संक्रमण होने के चीन के दावे को भारत के विशेषज्ञों ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। सीएसआईआर के निदेशक डॉ. शेखर पांडे ने कहा कि लैंसेट में प्रकाशन के विचार करने के लिए एक चीनी पत्र प्रस्तुत किया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि भारत में कोरोना वायरस की उत्पत्ति हुई है। इसकी अभी तक समीक्षा नहीं की गई है। अध्ययन गलत तरीके से किया गया है और इसकी जांच में यह कहीं नहीं ठहरेगा क्योंकि इसकी कार्यप्रणाली पूरी तरह दोषपूर्ण है।  
विज्ञापन

 

चीन के वैज्ञानिक एक रिपोर्ट के हवाले से दावा किया था कि कोरोना वायरस भारत में पैदा हुआ था और भारत से ही दुनियाभर में फैला। हालांकि चीन के इस दावे पर तुरंत एतराज भी आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के झूठे दावों को ब्रिटेन के ग्लासगो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डेविड राबर्ट्सन ने सिरे से नकार दिया। साथ ही कहा कि चीन के वैज्ञानिकों के इन दावों में कोई दम नहीं है। इससे कोविड से जुड़ी कोई भी नई बात पता नहीं चलती है। 

चीनी वैज्ञानिकों ने कहा- ऐसे फैला भारत से कोरोना
चीन के वैज्ञानिकों ने कहा था कि कोरोना वायरस भारत में पिछले साल की गर्मियों में पैदा हुआ था। इन्होंने कहा कि यह वायरस पहले जानवरों में फैला फिर इंसानों में चला गया। यहीं से कोरोना वायरस चीन के वुहान पहुंचा था।

इसी झूठे दावे को लेकर चीनी वैज्ञानिकों ने एक रिपोर्ट भी तैयार की, जिसे ब्रिटेन के ग्लासगो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर राबर्ट्सन ने सिरे से खारिज कर दिया और कहा था कि पहला मामला चीन से निकला था यह किसी से छिपा नहीं है।


दुनियाभर के देश यह बात जानते हैं कि चीन कोरोना वायरस को लेकर झूठ फैला रहा है। कोरोना का पहला मामला भी चीन के वुहान से निकला था। वहीं अब इस वायरस के सोर्स का पता लगाने डब्ल्यूएचओ के वैज्ञानिक अपनी तरफ से इसकी जांच कर रहे हैं और एक टीम जल्द ही चीन जाने वाली है जो इसका पता करेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed