फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vice President C.P. Radhakrishnan Visits Meghalaya, Receives Traditional Welcome from Conrad Sangma

पूर्वोत्तर के दौरे पर उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन: मेघालय में पारंपरिक अंदाज में हुआ स्वागत; कल इंफाल जाएंगे

Mon, 07 Sep 2026 05:10 PM IST
शिवम गर्ग एन. अर्जुन, शिलांग।
एन. अर्जुन, शिलांग। Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 07 Sep 2026 05:10 PM IST
सार

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पूर्वोत्तर के चार राज्यों के दौरे पर सोमवार को मेघालय पहुंचे। मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। शिलांग में नागरिक अभिनंदन और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Vice President C.P. Radhakrishnan Visits Meghalaya, Receives Traditional Welcome from Conrad Sangma
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का पूर्वोत्तर दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सोमवार को मेघालय पहुंचे। उमरोई हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसॉन्ग, राज्य सरकार के मंत्री सनबोर शुल्लाई समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भी उपराष्ट्रपति की अगवानी की। मेघालय पहुंचने पर स्थानीय परंपरा और संस्कृति की झलक के बीच उनका स्वागत किया गया। चार पूर्वोत्तर राज्यों के दौरे के तहत उपराष्ट्रपति असम के बाद मेघालय पहुंचे हैं। उनका यह दौरा पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ संवाद और क्षेत्र की सांस्कृतिक विविधता को करीब से समझने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन

आज शिलांग में नागरिक अभिनंदन

उपराष्ट्रपति सोमवार शाम शिलांग के सोसो थाम सभागार में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मेघालय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की जाएगी। राज्य के विभिन्न समुदायों के कलाकार पारंपरिक प्रस्तुतियां देंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे के दौरान राज्य में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। इन परियोजनाओं के जरिए आधारभूत ढांचे और जनसुविधाओं को मजबूत करने पर जोर है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

कल इंफाल जाएंगे

मेघालय दौरा पूरा करने के बाद उपराष्ट्रपति मंगलवार को मणिपुर की राजधानी इंफाल जाएंगे। वहां वे मोइरांग स्थित आजाद हिंद फौज संग्रहालय और युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे। इसके अलावा सैनिक स्कूल इंफाल भी जाएंगे। मणिपुर के कार्यक्रमों के बाद उनका अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर रवाना होने का कार्यक्रम है।

9 सितंबर को अरुणाचल विधानसभा जाएंगे

दौरे के अंतिम दिन 9 सितंबर को राधाकृष्णन ईटानगर में अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होंगे। इसके अलावा वे राज्य के संग्रहालयों और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed