फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Scientists around the world expressed complete confidence in Oxford Corona vaccine

ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन पर दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने जताया पूरा भरोसा

Wed, 22 Jul 2020 06:23 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Wed, 22 Jul 2020 06:23 AM IST
विज्ञापन
Scientists around the world expressed complete confidence in Oxford Corona vaccine
वैक्सीन पर शोध करते वैज्ञानिक - फोटो : अमर उजाला
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन पर भारतीय व विदेशी वैज्ञानिकों ने भरोसा जताया है। हालांकि वैज्ञानिकों के मुताबिक, अभी बहुत दूर जाना है। कोलकाता सीएसआईआर की वायरोलॉजिस्ट प्रो. उपासना राय ने कहा, एंटीबॉडीज और टी-सेल्स के उत्सर्जन से ये सिद्ध हुआ है कि लंबे समय तक सुरक्षित रहा जा सकता है। दिल्ली स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यनुलोलॉजी के प्रो. सत्यजीत रथ का कहना है कि  कोई गंभीर साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिला ये सबसे बड़ी बात है। सिरदर्द और थकान के कुछ मामले थे जो पैरासिटामॉल से ठीक हो सकता है।
विज्ञापन


टीके का भारत में परीक्षण अगस्त अंत तक

ऑक्सफोर्ड के टीके का अगस्त के अंत तक भारत में परीक्षण शुरू हो जाएगा। इस टीके को बनाने में सीरम इंस्टीट्यूट की भी अहम भूमिका रही है। सीरम ने बताया कि सब ठीक रहा तो अगस्त में 5,000 भारतीयों पर परीक्षण के बाद अगले साल जून तक टीका बाजार में पेश कर दिया जाएगा। इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा, कंपनी वर्ष के अंत तक 30 करोड़ खुराक तैयार कर लेगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed