{"_id":"58d37ed54f1c1b425c1a40a4","slug":"scientist-alleges-indian-veterinary-research-institute-sold-cows-to-butchers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिक ने लगाया आरोप, IVRI कसाइयों को बेचता है गाय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वैज्ञानिक ने लगाया आरोप, IVRI कसाइयों को बेचता है गाय
amarujala.com- Written by: जया पाण्डेय
Updated Thu, 23 Mar 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अवैध बूचड़खानों को बंद करने के निर्देश के बाद एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा शोध संस्थान (IVRI) के एक सीनियर वैज्ञानिक भोजराज सिंह ने संस्थान पर कसाइयों को अवैध रूप से गाय बेचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
वैज्ञानिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीएमओ और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट करके ये जानकारी दी। ट्वीट में वैज्ञानिक ने लिखा कि 2011 से 2014 के दौरान हुई नीलामी में 259 में से 189 गायों को अल्पसंख्यक समुदायों ने खरीदा है। उन्होंने लिखा जिन लोगों ने गायों को खरीदा है वो कसाई के पेशे से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आगे लिखा कि आखिर संस्थान बीमार गायों को क्यों बेच देता है। क्या उनका इलाज नहीं किया जा सकता। अगर यहां बीमार गायों का इलाज नहीं होगा तो फिर कहां होगा।
विज्ञापन
गाय बेचने का सबूत
वैज्ञानिक का ट्वीट
हालांकि IVRI के निदेशक आर के सिंह ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि हम जानवरों की सार्वजनिक नीलामी के लिए भारत सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करते हैं। बीमार नहीं केवल अनुत्पादक गायों को ही बेचा जाता है। अधिक बोली लगाने वालों को गाय बेची जाती है। हम किसी की जाति या धर्म नहीं देखते। खरीददारों से हम लिखित में लिखवाते हैं कि वो जानवरों का ख्याल रखेंगे।
इसके जवाब में भोजराज सिंह ने अपने ब्लॉग 'आजाद इंडिया' पर इससे जुड़े सबूतों को भी पेश किया है कि संस्थान से बीमार गायों की नीलामी की जाती है। उन्होंने बेची गई गायों की सूची भी ट्वीट की है। उन्होंने लिखा है कि ये जानकारियां उन्हें आरटीआई के माध्यम से मिली हैं।
इसके जवाब में भोजराज सिंह ने अपने ब्लॉग 'आजाद इंडिया' पर इससे जुड़े सबूतों को भी पेश किया है कि संस्थान से बीमार गायों की नीलामी की जाती है। उन्होंने बेची गई गायों की सूची भी ट्वीट की है। उन्होंने लिखा है कि ये जानकारियां उन्हें आरटीआई के माध्यम से मिली हैं।
List of Non-Productive and diseased animals (67) sold fromIVRI, Izatnagar, Bareilly in year 2011-2014), for What?https://t.co/5dRhkioDSv
— B R Singh (@brs1762) March 23, 2017