फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Schools will reopen in these states from September 21, many guidelines to be followed

इन राज्यों में 21 सितंबर से फिर खुलेंगे स्कूल, दिशा-निर्देशों का करना होगा पालन

Fri, 18 Sep 2020 07:16 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 18 Sep 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
Schools will reopen in these states from September 21, many guidelines to be followed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच गृह मंत्रालय की तरफ ने अनलॉक-4 के तहत स्कूलों को खोलने की अनुमति दी जा चुकी है। सरकार की गाइडलाइन्स के मुताबिक 21 सितंबर से कुछ शर्तों और पाबंदियों के साथ स्कूली गतिविधियों को शुरू किया जा सकता है। हालांकि स्कूलों को फिर से खोलना अनिवार्य नहीं है और इस बारे में फैसला राज्यों को करना है। यही कारण है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई राज्यों ने इसकी मंजूरी नहीं दी है। फिर भी कुछ ऐसे राज्य हैं जिन्होंने 21 सितंबर से स्कूलों को खोलने का फैसला किया है।

विज्ञापन
  • असम: सोमवार से कक्षा 9 और 12 के छात्रों के लिए अगले 15 दिनों के लिए कक्षाएं फिर से शुरू होंगी जिसके बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
  • विज्ञापन

 

  • हरियाणा: दिल्ली की तरह ही यहां के सीनियर छात्र भी जरुरत पड़ने पर अपने स्कूल जा सकेंगे, लेकिन स्कूल बंद रहेंगे। हरियाणा के करनाल और सोनीपत में दो सरकारी स्कूल पहले ही ट्रायल के तौर पर खुल चुके हैं। उन्होंने छात्रों को रंगों के आधार पर समूहों में विभाजित किया है ताकि वे और उनके शिक्षक सामाजिक दूरी बनाए रख सकें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

 

  • आंध्र प्रदेश: कंटेनमेंट जोन के बाहर के सरकारी, निजी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थान ही फिर से खुलेंगे।

 

  • जम्मू-कश्मीर: रिपोर्ट्स के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में स्कूल 21 सितंबर से आंशिक रूप से फिर से खुलेंगे।

 

  • दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में 5 अक्तूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। इससे पहले, उन्होंने सीनियर छात्रों (कक्षा 9 से 12) को शिक्षकों के मार्गदर्शन के लिए स्कूलों में जाने की अनुमति देने का फैसला किया था। लेकिन शुक्रवार को सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि दिल्ली में 5 अक्तूबर से पहले स्कूलों को आंशिक तौर पर नहीं खोला जाएगा। इसके अलावा गुजरात, उत्तर प्रदेश, केरल, उत्तराखंड में कक्षाएं फिर से शुरू नहीं होंगी। 


गौरतलब है कि केंद्र सरकार की तरफ से अनलॉक-4 के तहत 21 सितंबर से नौवीं से 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल खोलने की इजाजत दी गई थी। हालांकि सरकार ने इसके लिए कई तरह के दिशा-निर्देश भी जारी किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed