{"_id":"6381c7e8c92916585113869b","slug":"scholar-activist-anand-teltumbde-walks-out-of-taloja-prison-in-navi-mumbai-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhima Koregaon Case: आनंद तेलतुंबडे तलोजा जेल से बाहर आए, बीते दिन सुप्रीम कोर्ट से खारिज की थी NIA की याचिका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bhima Koregaon Case: आनंद तेलतुंबडे तलोजा जेल से बाहर आए, बीते दिन सुप्रीम कोर्ट से खारिज की थी NIA की याचिका
Sat, 26 Nov 2022 01:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 26 Nov 2022 01:31 PM IST
सार
बॉम्बे हाईकोर्ट ने 18 नवंबर को भीमा कोरेगांव मामले के आरोपी आनंद तेलतुंबडे को जमानत दे दी थी। उन्हें एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी गई थी।
विज्ञापन
Anand Teltumbde
- फोटो : ANI
विस्तार
भीमा कोरेगांव मामले में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत आरोपी आनंद तेलतुंबडे शनिवार को तलोजा जेल से बाहर आ गए। इससे पहले आनंद तेलतुंबडे को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ NIA ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार यानी 25 नवंबर को सुनवाई की थी और याचिका को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने 18 नवंबर को भीमा कोरेगांव मामले के आरोपी आनंद तेलतुंबडे को जमानत दे दी थी। उन्हें एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी गई थी। एनआईए के सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के अनुरोध पर हाईकोर्ट ने एक सप्ताह के लिए आदेश पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन