{"_id":"6176d438bf4c1479fe5ca6dd","slug":"sc-told-that-150-flats-in-stalled-project-to-be-given-to-amrapali-home-buyers-on-diwali-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: आम्रपाली के 150 खरीदारों को दिवाली पर मिलेंगे घर के कागज, सुप्रीम कोर्ट में दी गई जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खुशखबरी: आम्रपाली के 150 खरीदारों को दिवाली पर मिलेंगे घर के कागज, सुप्रीम कोर्ट में दी गई जानकारी
Mon, 25 Oct 2021 09:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 25 Oct 2021 09:28 PM IST
सार
जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस अजय रस्तोगी की पीठ के समक्ष वेंकटरमानी ने बताया कि एनबीसीसी ने 300 फ्लैट का काम लगभग पूरा कर दिया है। इनमें से 150 घरों के कागज दिवाली पर प्रस्तावित एक आयोजन के दौरान खरीदारों को सौंप दिए जाएंगे। संपत्ति के कागज सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम्रपाली के रुके हुए प्रोजेक्ट में लंबे समय से अटके गृह खरीदारों के लिए खुशखबरी है। ग्रेटर नोएडा की परियोजना में 150 खरीदारों को दिवाली पर घर के कागज मिल जाएंगे। कोर्ट रिसीवर वरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकटरमानी ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस अजय रस्तोगी की पीठ के समक्ष वेंकटरमानी ने बताया कि एनबीसीसी ने 300 फ्लैट का काम लगभग पूरा कर दिया है। इनमें से 150 घरों के कागज दिवाली पर प्रस्तावित एक आयोजन के दौरान खरीदारों को सौंप दिए जाएंगे। संपत्ति के कागज सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
2019 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पहला मौका है जब खरीदारों को घर के कागज सौंपे जाएंगे। उन्होंने पीठ को यह भी बताया कि एसबीआई और यूको बैंक ने 450 करोड़ देने पर सहमति जताई है। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा भी परियोजना को पूरा करने के लिए पैसे देने को तैयार है।
विज्ञापन
उन्होंने कोर्ट से बैंकों को पैसे देने संबंधी फैसला लेने में तेजी दिखाने का निर्देश देने की अपील की है। इसके बाद पीठ ने सभी संबंधित बैंकों से दो सप्ताह के अंदर अपना अंतिम प्रपोजल के साथ अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।