{"_id":"613e0b3429eea761653720e7","slug":"sc-to-hear-on-monday-pleas-seeking-an-independent-probe-into-pegasus-snooping-row","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेगासस जासूसी कांड : स्वतंत्र जांच की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पेगासस जासूसी कांड : स्वतंत्र जांच की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
Mon, 13 Sep 2021 12:38 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:38 AM IST
सार
संसद के मानसून सत्र के ठीक पहले उजागर हुए पेगासस जासूसी कांड पर भारी बवाल मचा था। इसकी स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं लंबित हैं।
विज्ञापन
supreme court, सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को पेगासस जासूसी मामले की स्वतंत्र जांच को लेकर आगे सुनवाई कर सकती है। इस्राइली सॉफ्टवेयर से देश के कुछ लोगों की फोन के जरिए जासूसी का आरोप लगाया गया है। संसद के मानसून सत्र के दौरान यह मामला जमकर उछला था।
विज्ञापन
प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने सात सितंबर को मामले की सुनवाई की थी। उस दिन सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने इस मामले को लेकर दायर कई याचिकाओं पर सरकार का जवाब देने के लिए कुछ और वक्त मांगा था। मेहता ने कहा था कि सरकार की ओर से दूसरा हलफनामा दायर करने के लिए वे कुछ कठिनाइयों के कारण संबंधित अधिकारियों से मुलाकात नहीं कर सकें।
विज्ञापन
इससे पूर्व केंद्र सरकार ने एक हलफनामा दायर कर कहा था कि पेगासस जासूसी मामले में स्वतंत्र जांच की मांग करने वाली याचिकाएं अनुमानों या निराधार मीडिया रिपोर्टों या अधूरी या अपुष्ट जानकारी पर आधारित हैं। शीर्ष अदालत ने 17 अगस्त को याचिकाओं पर केंद्र को नोटिस जारी कर स्पष्ट किया था कि वह नहीं चाहती कि सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने वाली किसी भी बात का खुलासा करे।
विज्ञापन
अपने संक्षिप्त हलफनामे में केंद्र सरकार ने कहा था कि इस मामले में संसद में आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव पहले ही सरकार की स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं।