फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC to examine Will minority status of an educational institution administration give it special status

सुप्रीम जांच: अल्पसंख्यक संचालित संस्थान को विशेष दर्जा मिले या नहीं, यूपी सरकार व अन्य को नोटिस जारी

Fri, 07 Oct 2022 06:28 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 07 Oct 2022 06:28 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट की पीठ इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली महायान थेरवाद वज्रयान बौद्ध धार्मिक और धर्मार्थ ट्रस्ट की अपील पर सुनवाई कर रही थी। हाईकोर्ट ने आदेश में कहा था कि केवल अल्पसंख्यकों की ओर से चलाए जाने मात्र से संस्थान को अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा नहीं दिया जा सकता।

विज्ञापन
SC  to examine Will minority status of an educational institution administration give it special status
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : PTI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट इस बात की जांच के लिए सहमत हो गया है कि अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की ओर से संचालित शैक्षणिक संस्थान को अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा दिया जाना चाहिए या नहीं। शीर्ष अदालत ने इस मामले में यूपी सरकार, अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थानों के राष्ट्रीय आयोग, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस बीवी नागरत्ना की पीठ इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली महायान थेरवाद वज्रयान बौद्ध धार्मिक और धर्मार्थ ट्रस्ट की अपील पर सुनवाई कर रही थी। हाईकोर्ट ने आदेश में कहा था कि केवल अल्पसंख्यकों की ओर से चलाए जाने मात्र से संस्थान को अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन


यह है मामला
याचिकाकर्ता ट्रस्ट ने 2001 में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की थी। बाद में ट्रस्ट के सदस्यों ने 2015 में बौद्ध धर्म अपना लिया और संस्थान का प्रशासन भी देखते रहे। यूपी सरकार ने संस्थान को अल्पसंख्यक संस्थान के रूप में मान्यता देने से मना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • हाईकोर्ट ने आदेश में कहा था, संस्थान को अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा प्राप्त करने के लिए न केवल अल्पसंख्यक द्वारा संचालित किया जाना चाहिए, बल्कि स्थापित किया गया होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed