फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC slams govt for neglecting Nrega workers

'सरकार का रवैया लोक कल्याणकारी राज्य के अनुकूल नहीं'

Sat, 14 May 2016 04:43 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 14 May 2016 04:43 AM IST
सार

  • सूखाग्रस्त क्षेत्र में मनरेगा बकाये में देरी पर केंद्र की खिंचाई
  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा सरकार ने सामाजिक न्याय को तिलांजलि दी 

विज्ञापन
SC slams govt for neglecting Nrega workers
सूखा - फोटो : getty

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने सूखे जैसी स्थिति वाले इलाकों में मनरेगा के तहत देरी से भुगतान के एवज में मुआवजा न देने के लिए केंद्र सरकार की खासी खिंचाई की है। सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार के इस रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि मुआवजा न देना एक कल्याणकारी राज्य के आचरण के अनुकूल नहीं है और ऐसा लगता है कि इसने सामाजिक न्याय को तिलांजलि दे दी है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस एमबी लोकुर और जस्टिस एनवी रमना की बेंच ने शुक्रवार को कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार के पास मनरेगा के तहत काम करने वालों को मुआवजा देने का कोई प्रावधान नहीं है। यह भी अफसोस की बात है कि इसने 2015-16 की मजदूरी का बिल भी मामले के लंबित रहने को दौरान क्लीयर किया है। कोर्ट ने कहा है कि सरकार को इस संबंध में अपना रवैया सुधारना चाहिए।
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि मनरेगा के तहत मजदूरों को देरी से भुगतान करने पर 0.5 फीसदी की दर से मुआवजा देने का प्रावधान है। हमें यह देख कर बड़ा दुख हुआ कि भारत सरकार ने 2015-16 के दौरान 7983 करोड़ रुपये का मनरेगा बिल क्लीयर करने के दौरान मुआवजे का कोई प्रावधान ही नहीं किया। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और किसी कल्याणकारी राज्य को शोभा नहीं देता खास कर सूखे जैसी स्थिति में। लगता है कि सामाजिक न्याय को सरकार ने तिलांजलि दे दी है। गौरतलब है कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सामने स्वीकार किया  है कि 31, मार्च 2016 तक मनरेगा स्कीम के तहत मजदूरों का 7983 करोड़ रुपये बकाया है। बाद में उसने अप्रैल महीने में एक शपथ पत्र दाखिल करते हुए कहा कि 11,030 करोड़ रुपये राज्यों को एक महीने के अंदर जारी कर दिए जाएंगे। इससे दस सूखा प्रभावित इलाकों में 2723 करोड़ रुपये के बकाये का भुगतान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed