फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sc rejects pil against mayawati

मायावती को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

Tue, 31 Jan 2017 08:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 Jan 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
sc rejects pil against mayawati

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालती पाबंदी का उल्लंघन करते हुए धर्म और जाति के आधार पर वोट मांगने पर मायावती के खिलाफ दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। याचिका में बसपा की मान्यता रद्द करने और मायावती के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार की गई थी।  

विज्ञापन


न्यायमूर्ति एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ नीरज शंकर सक्सेना द्वारा दायर इस याचिका को खारिज कर दिया। पीठ ने कहा कि हाईकोर्ट का फैसला सही है। चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में अदालत द्वारा दखल देने का कोई कारण नहीं बनता। 
विज्ञापन


याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील विष्णु जैन ने पीठ के समक्ष कहा कि मायावती ने गत तीन जनवरी को एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का खुले तौर पर उल्लंघन किया। इस संवाददाता सम्मेलन में मायावती ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती की यह सूची धर्म और जाति के आधार पर तैयार की गई थी। साथ ही मायावती ने बसपा की एक बुकलेट जारी की थी जिसमें उन्होंने अपनी पार्टी को मुसलमान का सच्चा हितैषी बताया था। साथ ही उन्होंने मुस्लिम मतदाताओं से अपील की थी कि समाजवादी पार्टी में फूट पड़ गई है, लिहाजा वे समाजवादी पार्टी को वोट न दें बल्कि बसपा को वोट दें। 


याचिकाकर्ता से इससे पहले चुनाव आयोग और इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने यह कहते हुए याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया था कि इस मसले पर चुनाव आयोग नियम के तहत इसका निपटारा करेगा। लेकिन हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग के लिए कोई समय सीमा निर्धारत नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed