फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC: High Court can cancel the proceedings using its writ jurisdiction, remarks Supreme Court

SC: हाईकोर्ट अपने रिट अधिकार क्षेत्र का इस्तेमाल कर रद्द कर सकते हैं कार्यवाही, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

Fri, 03 Jan 2025 10:56 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 03 Jan 2025 10:56 PM IST
सार

शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को खारिज करते हुए अपने आदेश में कहा कि हाईकोर्ट ने अपीलकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर को रद्द करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत असाधारण शक्ति का इस्तेमाल करने से मना करके गलती की है।

विज्ञापन
SC: High Court can cancel the proceedings using its writ jurisdiction, remarks Supreme Court
Supreme Court - फोटो : ANI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट रिट अधिकार क्षेत्र का इस्तेमाल करते हुए आपराधिक मामले में मुकदमे की कार्यवाही रद्द कर सकते हैं। शीर्ष अदालत ने कहा है कि यह सच है कि आम तौर पर सीआरपीसी की धारा 482 के तहत आपराधिक मामले को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट संविधान में निहित अपनी शक्ति का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन निश्चित रूप से इसका मतलब यह नहीं है कि यह संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत असाधारण शक्ति के तहत नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


आपराधिक अपील पर सुनवाई कर रही थी शीर्ष अदालत
जस्टिस सीटी रविकुमार और जस्टिस संजय कुमार की पीठ इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले के खिलाफ आपराधिक अपील पर सुनवाई कर रही थी जिसमें संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत रिट क्षेत्राधिकार का इस्तेमाल करते हुए आपराधिक मामले को रद्द करने से इन्कार कर दिया था। दरअसल, अपीलकर्ता (एक विदेशी नागरिक और हुंडई इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन इंडिया एलएलपी के प्रोजेक्ट मैनेजर) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन


एफआईआर में कुल 9 करोड़ रुपये के भुगतान में चूक के संबंध में धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश का आरोप लगाया गया था। अनुबंधों की शृंखला में कई उपठेकेदार शामिल थे और शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि चेक बाउंस होने और भुगतान न करने से वित्तीय और व्यक्तिगत नुकसान हुआ जिसमें उसके भाई की मृत्यु भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला
इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को खारिज करते हुए शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में कहा कि हाईकोर्ट ने अपीलकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर को रद्द करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत असाधारण शक्ति का इस्तेमाल करने से मना करके गलती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed