फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC gets four Judges

सुप्रीम कोर्ट को मिले चार नए जज

Fri, 13 May 2016 10:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 May 2016 10:33 PM IST
सार

  • सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है
  • देश में न्यायाधीशों की संख्या बहुत कम है उन्हें बढ़ाया जाना चाहिए

विज्ञापन
SC gets four Judges
इंडिया कहो या भारत, नाम में क्या रखा है: सुप्रीम कोर्ट्र - फोटो : Reuters

विस्तार

जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एल नागेश्वर राव को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के तौर पर शुक्रवार को शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है।

विज्ञापन


करीब एक साल बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति संभव हो सकी है। भारत के प्रधान न्यायाधीश टीएस ठाकुर ने चारों को सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर शपथ दिलाई। इनमें से एल नागेश्वर राव पूर्व में एडिशनल सोलिसीटर जनरल भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


बाकी तीनों मध्यप्रदेश, इलाहाबाद और केरल हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में जजों के 31 पद हैं, यानी अब भी दो पद खाली हैं। गौरतलब है कि मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर पहले ही कह चुके हैं कि देश में न्यायाधीशों की संख्या बहुत कम है उन्हें बढ़ाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed