फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC declines to transfer UP govts appeal against Union minister Ajay Mishra

Supreme Court: यूपी सरकार की अपील स्थानांतरित करने से इनकार, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने दायर की थी याचिका

Wed, 26 Oct 2022 02:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 26 Oct 2022 02:29 PM IST
सार

स्थानांतरण की मांग इस आधार पर की गई है कि वरिष्ठ वकील, जिन्हें लखनऊ में मामले की बहस करनी है, वे आमतौर पर इलाहाबाद में रहते हैं। उनकी उम्र अधिक है, इसलिए वे बहस के लिए लखनऊ नहीं जा सकते हैं। 

विज्ञापन
SC declines to transfer UP govts appeal against Union minister Ajay Mishra
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social media

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने आज यूपी सरकार की अपील को लखनऊ से इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने से इनकार कर दिया। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने 20 साल पुराने हत्या के मामले में उन्हें बरी किए जाने के खिलाफ दायर याचिका को हस्तांतरित करने का आग्रह किया था।

विज्ञापन


प्रधान न्यायाधीश यूयू ललित और जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी की पीठ को बताया गया कि स्थानांतरण की मांग इस आधार पर की गई है कि वरिष्ठ वकील, जिन्हें लखनऊ में मामले की बहस करनी है, वे आमतौर पर इलाहाबाद में रहते हैं। उनकी उम्र अधिक है, इसलिए वे बहस के लिए लखनऊ नहीं जा सकते हैं। 
विज्ञापन


इस पर पीठ ने कहा कि यदि वरिष्ठ वकील लखनऊ आने में असमर्थ हैं तो उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दलीलें पेश करने की अनुमति देने के अनुरोध पर हाईकोर्ट विचार कर सकती है। हम इस तरह के मामलों पर विचार नहीं करते हैं। 10 नवंबर को होने वाली अपील की सुनवाई को लेकर हाईकोर्ट से आग्रह किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला वर्ष 2020 में लखीमपुर खीरी में 24 साल के प्रभात गुप्ता की हत्या से जुड़ा है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के खिलाफ इस मामले में मुकदमा चला था और वे 2004 में दोषमुक्त करार दिए गए थे। इसके खिलाफ यूपी सरकार ने अपील दायर की थी, वहीं, मृतक के परिवार ने भी फैसले को चुनौती देते हुए अलग याचिका दायर की थी। 


इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश द्वारा पारित प्रशासनिक आदेश के खिलाफ मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। हाईकोर्ट ने अपील को लखनऊ से इलाहाबाद स्थानांतरित करने की प्रार्थना को खारिज कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed