फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC decision to sending unnao case to delhi is stamp on UP govt's failure: Priyanka Gandhi

सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव केस को दिल्ली भेज यूपी में फैले ‘जंगल राज’ पर मुहर लगाई: प्रियंका

Fri, 02 Aug 2019 11:39 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 02 Aug 2019 11:39 AM IST
सार

  • उन्नाव केस का स्थानांतरण को लेकर प्रियंका गांधी का ट्वीट
  • प्रियंका गांधी ने कहा यूपी में फैला है जंगल राज
  • पीड़िता की दुर्घटना योगी सरकार की विफलता

विज्ञापन
SC decision to sending unnao case to delhi is stamp on UP govt's failure: Priyanka Gandhi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

उच्चतम न्यायालय द्वारा उन्नाव दुष्कर्म कांड से जुड़े सभी पांच मुकदमों की सुनवाई दिल्ली स्थानांतरित किए जाने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को दावा किया कि शीर्ष अदालत का निर्णय उत्तर प्रदेश में फैले ‘जंगल राज’ और योगी सरकार की विफलता पर मुहर है।

विज्ञापन


प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि उच्चतम न्यायालय का फैसला उत्तर प्रदेश में फैले जंगलराज और सरकार की नाकामी पर एक मुहर है। 

उन्होंने दावा किया कि अब जाकर भाजपा ने माना कि उन्होंने एक अपराधी को संरक्षण दे रखा था और उन्होंने उसे पार्टी से निष्कासित कर अपनी गलती को सुधारने के लिए कम से कम एक कदम उठाया।
विज्ञापन

 



गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को उन्नाव दुष्कर्म कांड से संबंधित सभी पांच मुकदमे उत्तर प्रदेश की अदालत से बाहर दिल्ली की अदालत में स्थानांतरित करने और दुष्कर्म से संबंधित मुख्य मुकदमे की सुनवाई 45 दिन के भीतर पूरी करने का आदेश दिया था।

शीर्ष अदालत ने रायबरेली के निकट हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी दुष्कर्म पीड़िता को अंतरिम मुआवजे के रूप में 25 लाख रुपये देने का भी आदेश उत्तर प्रदेश सरकार को दिया।


दरअसल, पिछले रविवार को हुए सड़क हादसे में उन्नाव दुष्कर्म मामले की पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में पीड़िता की मौसी, चाची और ड्राइवर की मौत हो गई। पीड़ित महिला और उसके वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सीबीआई ने उन्नाव दुष्कर्म कांड के दुर्घटना मामले में हत्या के आरोप में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और 10 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

लड़की ने 2017 में विधायक द्वारा अपने आवास पर नाबालिग के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया था। पिछले साल अप्रैल में लखनऊ में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर महिला द्वारा आत्मदाह की कोशिश के बाद सेंगर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed