फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC collegium recommends names of 5 additional judges for appointment as permanent judges of Madras HC

SC Collegium: कॉलेजियम का फैसला- मद्रास उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीशों के लिए पांच नामों की सिफारिश

Thu, 31 Aug 2023 09:11 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 31 Aug 2023 09:11 PM IST
सार

SC Collegium: भारत के मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने गुरुवार को मद्रास उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए पांच अतिरिक्त न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की। ये नाम हैं- न्यायाधीश ए. ए. नक्कीरन, निदुमोलू माला, एस. सौंथर, सुंदर मोहन और कबाली कुमारेश बाबू।

विज्ञापन
SC collegium recommends names of 5 additional judges for appointment as permanent judges of Madras HC
madras high court - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

भारत के मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने गुरुवार को मद्रास उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए पांच अतिरिक्त न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की। कॉलेजियम की आज बैठक हुई जिसमें न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


आज जिन पांच अतिरिक्त न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की गई है, वे हैं न्यायाधीश ए. ए. नक्कीरन, निदुमोलू माला, एस. सौंथर, सुंदर मोहन और कबाली कुमारेश बाबू।
विज्ञापन


इसी साल 20 जून को मद्रास उच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने सर्वसम्मति से उन्हें मद्रास उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की थी। कॉलेजियम ने एक बयान में कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने इस सिफारिश पर सहमति व्यक्त की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य फैसले में स्थायी न्यायाधीश के लिए और एक वर्ष की नई अवधि के लिए एक अतिरिक्त न्यायाधीश की नियुक्ति के लिए दो अतिरिक्त न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की गई है। जस्टिस अनंत रामनाथ हेगड़े और जस्टिस कन्ननकुझिल श्रीधरन हेमलेखा, अतिरिक्त न्यायाधीशों को मौजूदा रिक्तियों के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश कॉलेजियम ने की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed