{"_id":"63981623626e6a27f45afbcb","slug":"sc-collegium-likely-to-recommend-more-names-after-new-appointment","type":"story","status":"publish","title_hn":"Collegium: सरकार को एक बार फिर नए नामों की सिफारिश भेज सकता है कॉलेजियम, इस सप्ताह हो सकती है बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Collegium: सरकार को एक बार फिर नए नामों की सिफारिश भेज सकता है कॉलेजियम, इस सप्ताह हो सकती है बैठक
Tue, 13 Dec 2022 11:49 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:49 AM IST
सार
नए जजों की नियुक्ति के लिए नए नामों पर विचार करने के लिए कॉलेजियम इसी सप्ताह बैठक बुला सकता है। नाम पर विचार करने के बाद इसे सरकार के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : Social media
विस्तार
जस्टिस दीपांकर दत्ता के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बनने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट का कॉलेजियम सरकार के पास एक बार फिर से नए नामों की सिफारिश कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार को नए नाम भेजने के लिए कॉलेजियम इसी सप्ताह बैठक बुला सकता है। इस बैठक में चीफ जस्टिस समेत पांच जज होंगे जो कि नए नामों पर मंथन करेंगे। बता दें कि हाल ही में सरकार ने कॉलेजियम की ओर से सुझाए गए 19 नामों को खारिज कर दिया था और फाइल लौटा दी थी।
विज्ञापन
सरकार ने दीपांकर दत्ता की नियुक्ति पर दो महीनों के बाद लिया था फैसला
लगभग दो महीनों तक फाइल अपने पास रखने के बाद ही सरकार ने दीपांकर दत्ता की नियुक्ति को मंजूरी दी थी। वहीं इससे पहले सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम भी इस इंतजार में था कि जस्टिस दीपांकर के नाम पर मुहर लगने तक वह नए नामों की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट के पास नहीं भेजेगा।
विज्ञापन
10 नए नामों की सिफारिश भेज सकता है कॉलेजियम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कॉलेजियम इस बार सरकार के पास 10 नए नामों की सिफारिश भेजेगा जिनमें हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और वरिष्ठ जजों को प्राथमिकता दी जाएगी। यही नहीं कॉलेजियम एक मुस्लिम जज को भी सुप्रीम कोर्ट में भेजने की सिफारिश कर सकता है। चार जनवरी को रिटायर होने वाले जस्टिस अब्दुल नजीर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में एकलौते मुस्लिम जज हैं।
विज्ञापन