फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC asks centre does officers come to office for enjoying coffee

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा, 'क्या अधिकारी दफ्तर में सिर्फ कॉफी पीने के लिए आते हैं'

Sun, 01 May 2016 06:11 AM IST
राजीव सिन्हा/ अमर उजाला, दिल्ली
राजीव सिन्हा/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 01 May 2016 06:11 AM IST
सार

  • शीर्ष अदालत ने कहा कि जब सरकार को कोई जगाएगा क्या तब वह जागेगी
  • प्रदूषण सभी लोगों को प्रभावित कर रहा है और सरकार कुछ नहीं कर रही है

विज्ञापन
SC asks centre does officers come to office for enjoying coffee
सुप्रीम कोर्ट

विस्तार

प्रदूषण को लेकर गंभीरता न दिखाने पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जमकर फटकार लगाई है। शीर्ष अदालत ने सरकार से कहा कि क्या अधिकारी बैठने या कॉफी पीने के लिए दफ्तर आते हैं। क्या सरकार को कोई जगाएगा तब वह जागेगी।

विज्ञापन


चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर ने सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल से कहा कि अधिकारियों को यह देखना चाहिए कि विदेशों में प्रदूषण को कम करने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं। पीठ ने कहा कि प्रदूषण सभी लोगों को प्रभावित कर रहा है और सरकार कुछ नहीं कर रही है। पीठ ने कहा कि क्या जब अदालत कोई आदेश पारित करेगी तब सरकार हरकत में आएगी। कोई दूसरा उपाय बताएगा क्या तब सरकार काम करेगी? सरकार को खुद से भी प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन


अधिकारियों को देश - दुनिया में प्रदूषण को लेकर क्या चल रहा है, इस पर नजर रखना चाहिए। क्या अधिकारी दफ्तर सिर्फ बैठने के लिए कॉफी पीने आते हैं। वास्तव में वरिष्ठ वकील केके वेणुगोपाल ने बताया कि वाहनों में ‘कैटलिस्टिक कनवर्टर’ के इस्तेमाल से प्रदूषण पर लगाम लगाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि कई देशों में ऐसा हो रहा है। उन्होंने अमेरिका के केलिफोर्निया सहित कई अन्य जगहों पर इसके इस्तेमाल का उदाहरण भी दिया। इस प्रस्ताव पर मंत्रालय की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल मनिंदर सिंह ने कहा कि हम मिलकर इस प्रस्ताव पर विचार करेंगे। यह देखने का प्रयास किया जाएगा कि यह कितना कारगर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा अगर यह उपयोगी होगा तो इसकेलिए अगर जरूरी संशोधन करना पड़ेगा तो किया जाएगा। एएसजी ने कहा कि बेहतरी के लिए जो भी करना होगा, सरकार वह जरूर करेगी। एएसजी के इन दलीलों पर पीठ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आखिर सरकार क्या कर रही है। क्या सरकार तब ही
काम करेगी जब वेणुगोपाल उन्हें कोई जानकारी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed