ओटीटी प्लेटफॉर्म पर निगरानी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
लंबे समय से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम पर निगरानी और नियंत्रण करने की बहस चल रही है। मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर निगरानी के लिए स्वायत्त संस्था के गठन वाली याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि इस पर विचार चल रहा है।
Supreme Court asked Centre to apprise it on what government proposes to do to regulate Over-the-top (OTT) platforms such as Netflix & Amazon Prime.
विज्ञापन
SC was hearing a PIL filed by advocates Shashank Shekhar Jha and Apurva Arhatia for regulating OTT platforms by an autonomous body pic.twitter.com/6PNSw0Kh4W— ANI (@ANI) February 16, 2021
वहीं सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा है। इस याचिका पर अक्तूबर में केंद्र को नोटिस जारी किया गया था। इसके अलावा इस मामले में लंबित दूसरी याचिकाओं के साथ अगले महीने सुनवाई होने की उम्मीद है।
वकील शशांक शेखर झा और अपूर्वा अरहतिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी और नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म को स्वायत्त संस्था द्वारा नियंत्रण करने की मांग की थी।