मुंबई में माल्या का बंगला नीलाम करेगी SBI, शुरूआती कीमत 150 करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक का कर्जा डकार कर विदेश भागे विजय माल्या पर लगाम कसने की तैयारी में लगे एसबीआई को झटका लगा है, बैंक माल्या के मुंबई स्थित बंगले को नीलाम करना चाहता था लेकिन उसके लिए कोई खरीददार ही सामने नहीं आया।
किंगफिशर हाउस के नाम से मशहूर यह बंगला मुंबई के अंधेरी में स्थित है, बैंक ने आज से ही इसकी ऑनलाइन नीलामी शुरू की थी, जिसकी शुरूआती कीमत 150 करोड़ रुपये रखी गई।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार बैंक की ओर से ई-नीलामी की व्यवस्था बैंक की एक शाखा की ओर से की गई थी। बता दें कि स्टेट बैंक सहित 17 बैंकों का माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइन पर छह हजार करोड़ से ज्यादा कर्जा बकाया है।
ईडी के सामने भी नहीं होंगे उपस्थित
वहीं ईडी की ओर से भी माल्या को पूछताछ के लिए समन भेजा गया था जिसमें उन्हें खुद ही शुक्रवार को उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना था। इसके लिए भी माल्या ने अपनी असमर्थता जता दी है।
सूत्रों के अनुसार माल्या ने कहा है वह फिलहाल ईडी के सामने उपस्थित होने में असमर्थ हैं उन्होंने इसके लिए अप्रैल तक की मोहलत मांगी है। पूर्व में ईडी की ओर से माल्या को भेजे नोटिस में कहा गया था कि इसमें उनकी उपस्थिति जरूरी है वह इसके लिए अपना वकील नहीं भेज सकते।
बता दें कि माल्या की किंगफिशर एयरलाइन पर देश के 11 बैंकों का 6 हजार करोड़ से ज्यादा बकाया है, किंगफिशर एयरलाइन साल 2012 में अपनी उड़ाने बंद कर चुकी है।
माल्या की गिनती देश के शीर्ष रईसों में होती है। देशभर में उनके होटलों और बंगलों की बड़ी श्रंखला है। बैंक अब अपनी रकम उगाही के लिए माल्या की इन्हीं संपत्तियों पर नजरें गड़ाए हुए हैं। हाल ही में एसबीआई के निवेदन पर एक कोर्ट ने माल्या की कंपनी को मिलने वाले 515 करोड़ रुपये के भुगतान पर रोक लगा दी थी।