{"_id":"58e964b84f1c1b9d285b4152","slug":"saying-talaq-talaq-talaq-doesn-t-amount-to-anything-salma-ansari","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराष्ट्रपति की पत्नी सलमा अंसारी बोलीं- तीन बार तलाक कहने से नहीं होता तलाक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उपराष्ट्रपति की पत्नी सलमा अंसारी बोलीं- तीन बार तलाक कहने से नहीं होता तलाक
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sun, 09 Apr 2017 08:33 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी ने कहा कि तीन बार तलाक बोलने से तलाक नहीं होता है, इसलिए मैं कहती हूं कि कुरान पढ़िये। ट्रिपल तलाक बेकार की बात है। बोलीं, कुरान पढ़ें, तो इसका हल मिल जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को वो मदरसा चाचा नेहरू में आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया से मुखातिब थीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं खुद कुरान पढ़ें और उसके बारे में समझें, सोचें, जानकारी हासिल करें कि शरीयत क्या कहती है? पैगंबर मोहम्मद मुस्तफा ने क्या फरमाया है?
विज्ञापन
किसी ऐसे को फॉलो नहीं करना चाहिए, जो रास्ता भटका दे। कहा, बहुत-सी ऐसी महिलाएं सामने आएंगी, जिन्होंने कुरान नहीं पढ़ी। जो कुरान पढ़ती हैं वह अरबी भाषा में है, उसका अनुवाद पढ़ती नहीं हैं। मौलाना ने जो कह दिया, उसी को मान लिया। कुरान पढ़ के देखिये, हदीस पढ़िये, देखिये रसूल ने क्या कहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब आप कुरान नहीं पढ़ेंगे और समझेंगे नहीं, तो कोई भी आपको गुमराह कर सकता है? कहा, ट्रिपल तलाक कोई मुद्दा नहीं है, बिल्कुल बेकार की चीज है।