{"_id":"6a2e72a2d33a8e4113041e3b","slug":"sayani-ghosh-refuses-media-question-tmc-organizational-changes-mamata-banerjee-west-bengal-politics-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"TMC में बगावत: भूपेंद्र यादव के घर पहुंचे कई टीएमसी नेता, सयानी घोष बोलीं- क्षेत्र की जनता को ही जवाब दूंगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TMC में बगावत: भूपेंद्र यादव के घर पहुंचे कई टीएमसी नेता, सयानी घोष बोलीं- क्षेत्र की जनता को ही जवाब दूंगी
Sun, 14 Jun 2026 02:51 PM IST
अमन तिवारी
एएनआई, कोलकाता
एएनआई, कोलकाता
Published by: अमन तिवारी
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:51 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल की राजनीति में टीएमसी के भीतर कथित असंतोष और संगठनात्मक बदलावों के बीच सांसद सयानी घोष ने मीडिया के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। इस बीच, उन्हें युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाए जाने को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
टीएमसी की बागी सांसद माला रॉय
- फोटो : एएनआई
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में हार के बाद से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में उथल-पुथल मची है। इस बीच रविवार को टीएमसी के कई सांसद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पहुंचे। भाजपा नेता के घर पहुंचने वाले सांसदों में काकोली घोष, माला रॉय, सायोनी घोष, शताब्दी रॉय, अरूप चक्रवर्ती शामिल हैं।
वहीं तृणमूल कांग्रेस की नेता सयानी घोष ने मीडिया के सवालों का जवाब देने से साफ इनकार कर दिया है। एक बातचीत के दौरान जब रिपोर्टर ने उनसे सवाल पूछने की कोशिश की, तो उन्होंने कड़ा रुख अपनाया। सयानी घोष ने स्पष्ट शब्दों में कहा, 'मैं आपको जवाब नहीं दूंगी। मैं केवल अपने क्षेत्र के लोगों को जवाब दूंगी।'
विज्ञापन
सयानी घोष के इस जवाब के बाद रिपोर्टर ने उन्हें अपनी बात रखने के लिए फिर से कहा। रिपोर्टर ने उनसे कहा कि जनता उनकी बात सुन रही है और यह आवाज उनके क्षेत्र के लोगों तक भी पहुंच रही है। इस पर सयानी घोष ने बहुत छोटा और नपा-तुला जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'आवाज आगे भी पहुंचेगी।'
ये भी पढ़ें: Politics: बगावत के बीच ममता ने की संगठन की सर्जरी, सायोनी घोष-माला रॉय को दिया झटका; इन नेताओं को सौंपी कमान
इस सबके बीच पार्टी सूत्रों से खबर आ रही है कि प्रमुख ममता बनर्जी ने संगठन में बड़े बदलाव करते हुए सांसद सयानी घोष को युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब अर्नब बनर्जी को यह जिम्मेदारी मिली है। हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पहले ही ममता बनर्जी ने सयानी को इस पद पर दोबारा नियुक्त किया था। लेकिन अब अचानक उन्हें हटाना पार्टी के भीतर चल रही बगावत को जग जाहिर करता है। खबरों के अनुसार, टीएमसी के 28 में से 20 सांसद बागी हो गए हैं। सयानी घोष भी इसी गुट का हिस्सा बताई जा रही हैं। यह बागी गुट संसद में खुद को असली टीएमसी के रूप में मान्यता दिलाने की कोशिश में है। चर्चा यह भी है कि यह समूह एनडीए का समर्थन कर सकता है।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पहुंची सयानी घोष
इस बीच, टीएमसी सांसद सयानी घोष दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पहुंची हैं। पार्टी में मची कलह के बीच उनकी इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। इससे राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं।

#WATCH | Delhi: Rebel TMC MPs Mala Roy and Satabdi Roy arrive at the residence of Union Minister Bhupender Yadav, in Delhi. pic.twitter.com/bNTfM63Q0T
— ANI (@ANI) June 14, 2026
विज्ञापन
सयानी घोष के इस जवाब के बाद रिपोर्टर ने उन्हें अपनी बात रखने के लिए फिर से कहा। रिपोर्टर ने उनसे कहा कि जनता उनकी बात सुन रही है और यह आवाज उनके क्षेत्र के लोगों तक भी पहुंच रही है। इस पर सयानी घोष ने बहुत छोटा और नपा-तुला जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'आवाज आगे भी पहुंचेगी।'
ये भी पढ़ें: Politics: बगावत के बीच ममता ने की संगठन की सर्जरी, सायोनी घोष-माला रॉय को दिया झटका; इन नेताओं को सौंपी कमान
इस सबके बीच पार्टी सूत्रों से खबर आ रही है कि प्रमुख ममता बनर्जी ने संगठन में बड़े बदलाव करते हुए सांसद सयानी घोष को युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब अर्नब बनर्जी को यह जिम्मेदारी मिली है। हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पहले ही ममता बनर्जी ने सयानी को इस पद पर दोबारा नियुक्त किया था। लेकिन अब अचानक उन्हें हटाना पार्टी के भीतर चल रही बगावत को जग जाहिर करता है। खबरों के अनुसार, टीएमसी के 28 में से 20 सांसद बागी हो गए हैं। सयानी घोष भी इसी गुट का हिस्सा बताई जा रही हैं। यह बागी गुट संसद में खुद को असली टीएमसी के रूप में मान्यता दिलाने की कोशिश में है। चर्चा यह भी है कि यह समूह एनडीए का समर्थन कर सकता है।
#WATCH | Rebel TMC MP Saayoni Ghosh arrives at the residence of Union Minister Bhupender Yadav, in Delhi. pic.twitter.com/TatLtQAlXa