{"_id":"6a2e3c8265d20b014208e640","slug":"mamata-banerjee-reshuffle-tmc-youth-women-wings-removes-saayoni-mala-roy-from-key-positions-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: बगावत के बीच ममता ने की संगठन की सर्जरी, सायोनी घोष-माला रॉय को दिया झटका; इन नेताओं को सौंपी कमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: बगावत के बीच ममता ने की संगठन की सर्जरी, सायोनी घोष-माला रॉय को दिया झटका; इन नेताओं को सौंपी कमान
Sun, 14 Jun 2026 11:01 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:01 AM IST
सार
Mamata Banerjee Reshuffle TMC: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी में जारी राजनीतिक संकट के बीच ममता बनर्जी ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। सायोनी घोष को युवा तृणमूल कांग्रेस और माला रॉय को महिला इकाई के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। पार्टी में बागी सांसदों की सक्रियता बढ़ने के बीच यह फैसला लिया गया है। आइए, विस्तार से जानते अब इनकी जगह ममता ने किस पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी और सायोनी घोष
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है। ममता बनर्जी ने पार्टी की युवा और महिला इकाइयों में नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपते हुए सांसद सायोनी घोष और सांसद माला रॉय को उनके प्रमुख पदों से हटा दिया है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब पार्टी के भीतर असंतोष और बगावत की खबरें सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि ममता बनर्जी संगठन पर अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए लगातार बड़े फैसले ले रही हैं।
ये भी पढ़ें- ओमान में जहाज पर भारतीय नागरिक की मौत: पार्थिव शरीर को भारत लाने की तैयारी तेज, दूतावास क्या कदम उठा रहा?
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ओमान में जहाज पर भारतीय नागरिक की मौत: पार्थिव शरीर को भारत लाने की तैयारी तेज, दूतावास क्या कदम उठा रहा?
विज्ञापन
सायोनी घोष और माला रॉय को क्यों हटाया गया?
पार्टी सूत्रों के अनुसार, जादवपुर से सांसद सायोनी घोष को युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाकर युवा नेता अर्नब बनर्जी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कोलकाता दक्षिण से सांसद माला रॉय की जगह नदिया जिले के कालीगंज से विधायक अलीफा अहमद को तृणमूल महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिन पहले ही ममता बनर्जी ने संगठन के पुनर्गठन के दौरान सायोनी घोष और माला रॉय को इन पदों पर दोबारा नियुक्त किया था। लेकिन अब अचानक हुए इस बदलाव को पार्टी के भीतर चल रहे शक्ति संघर्ष से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन