{"_id":"5bf9de32bdec224153247182","slug":"satyapal-says-mufti-and-umar-were-serious-about-making-the-government-could-come-to-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्ती व उमर सरकार बनाने को गंभीर होते तो मुझसे मिल सकते थे: सत्यपाल ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुफ्ती व उमर सरकार बनाने को गंभीर होते तो मुझसे मिल सकते थे: सत्यपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Updated Sun, 25 Nov 2018 04:57 AM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर विधानसभा भंग करने के अपने फैसले पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शनिवार को कहा, पीडीपी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला सरकार बनाने को गंभीर होते तो वे मुझसे मिल सकते थे।
एक निजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने आए राज्यपाल ने कहा कि मुफ्ती और उमर मुझे फोन या फिर पत्र लिख सकते थे। मैं फोन पर हमेशा उपलब्ध रहता हूं। हालांकि जब मुझे व्हाट्सएप से मैसेज मिलता, तब मैं उसे हल करने का प्रयास करता।
उन्होंने कहा कि जम्मू और श्रीनगर के बीच कई फ्लाइटें हैं। सत्यपाल मलिक ने कहा कि एक सप्ताह पहले मुफ्ती ने कहा था कि उनकी पार्टी के विधायकों को धमकी दी जा रही है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा बुधवार को भंग कर दी गई। इससे पहले पीडीपी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने का दावा किया था। इसके अलावा पीपुल्स कॉन्फ्रेंस ने भी भाजपा के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया था।