{"_id":"610748e1ec03845efc620022","slug":"saturn-and-earth-will-be-closest-to-each-other-in-a-year-at-11-30-am-on-august-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"खगोलीय घटना: आज सुबह 11.30 बजे पृथ्वी के सबसे करीब आएगा शनि ग्रह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खगोलीय घटना: आज सुबह 11.30 बजे पृथ्वी के सबसे करीब आएगा शनि ग्रह
Mon, 02 Aug 2021 06:52 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 02 Aug 2021 06:52 AM IST
सार
इस खगोलीय घटना को देखने में मौसम की भी एक बड़ी भूमिका हो सकती है। वजह, बादल और बारिश के चलते आसमान साफ रहने की उम्मीद बेहद कम है।
विज्ञापन
शनि ग्रह
- फोटो : Pixabay
विस्तार
शनि एक ऐसा ग्रह है जिसके रहस्य हर कोई जानना चाहता है। तारामंडल में इस बार शनि से जुड़ी एक खगोलीय घटना होने जा रही है। जो हर किसी के लिए आकर्षण की वजह बनेगा।वैज्ञानिकों के मुताबिक आज सुबह 11.30 बजे पृथ्वी के सबसे करीब शनि ग्रह आएगा।
विज्ञापन
ओडिशा में सामंत तारामंडल के उप निदेशक सुवेंदु पटनायक ने कहा कि शनि और पृथ्वी एक साल में 2 अगस्त को सुबह 11:30 बजे एक दूसरे के सबसे करीब होंगे। उस समय जहां भी रात होगी, दुनिया भर के लोग शनि को नग्न आंखों से देख सकेंगे।
विज्ञापन
Saturn & Earth will be closest to each other in a year, at 11:30 am on August 2. People across the world will be able to see Saturn with naked eyes wherever it is night at that time: Suvendu Pattnaik, Deputy Director, Pathani Samanta Planetarium in Bhubaneswar, Odisha (01.08) pic.twitter.com/YYU3MZNmrH
— ANI (@ANI) August 1, 2021
विज्ञापन
कहां से देखा जा सकेगा
बताया जाता है कि शनि की यह स्थिति एक अगस्त से शुरू होगी और दो अगस्त को भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे तक पीक पर पहुंच जाएगा। एक अगस्त को सूर्यास्त के बाद शुक्र भी पश्चिम में अस्त हो जाएगा।
इसके बाद बृहस्पति आसमान में सबसे चमकीला ग्रह रह जाएगा और शनि की स्थिति बृहस्पति के पश्चिम में होगी। इसी दौरान आसमान में यह खगोलीय घटना होगी। हालांकि इसे देखने में मौसम की भी एक बड़ी भूमिका हो सकती है। वजह, बादल और बारिश के चलते आसमान साफ रहने की उम्मीद बेहद कम है।