फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Satish Kaushik Death: Dawood ibrahim influence still in Bollywood, party organizers under suspicion

Satish Kaushik Death: अभी भी बॉलीवुड में चलता है दाऊद का सिक्का! बड़े सितारे और पार्टी आयोजक शक के घेरे में

Mon, 13 Mar 2023 08:03 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Mon, 13 Mar 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
सार
Satish Kaushik Death: मुंबई और दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जो तस्वीर दाऊद इब्राहिम के बेटे के साथ सतीश कौशिक की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसकी जांच की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि जो आरोप विकास मालू की पत्नी ने इस तस्वीर को साझा करके लगाए हैं वह कितने सही हैं...
loader
Satish Kaushik Death: Dawood ibrahim influence still in Bollywood, party organizers under suspicion
Saanvi Malu, Satish Kaushik and Vikas Malu - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

क्या बॉलीवुड में अभी भी दाऊद का सिक्का चलता है? अगर हां तो आखिर वह कौन लोग हैं जो देश के बाहर ऐसी मीटिंग्स और पार्टी का आयोजन कराते हैं, जिसमें बॉलीवुड के बड़े-बड़े लोगों से लेकर नामी-गिरामी शख्सियतों को शामिल कराया जाता है। दिल्ली से लेकर मुंबई पुलिस की सुई अब कुछ चुनिंदा ऐसे पार्टी आयोजकों की ओर घूम गई है, जो दुबई में मेगा इवेंट करते हैं और उसमें देश की चुनिंदा शख्सियतों को बुलाते हैं। दरअसल फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक की मौत के बाद विकास मालू की पत्नी ने दुबई की सतीश कौशिक और विकास मालू की एक तस्वीर साझा की। जिसमें अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बेटे की भी फोटो है। दिल्ली और मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अब इस पूरे मामले में विकास मालू और उससे संबंधित लोगों की पिछले कुछ सालों की पूरी एक्टिविटी को खंगाला जा रहा है।

दाऊद इब्राहिम के बेटे के साथ दिखे सतीश कौशिक

मुंबई और दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जो तस्वीर दाऊद इब्राहिम के बेटे के साथ सतीश कौशिक की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसकी जांच की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि जो आरोप विकास मालू की पत्नी ने इस तस्वीर को साझा करके लगाए हैं वह कितने सही हैं। मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सतीश कौशिक की मौत की जांच तो दिल्ली पुलिस कर रही है, लेकिन जो तस्वीर वायरल हुई है उसमें मुंबई पुलिस की जांच टीम भी काम कर रही है। मुंबई पुलिस से जुड़े रहे एक वरिष्ठ अधिकारी कहते हैं कि इस तस्वीर के आने के बाद यह जानना जरूरी हो जाता है कि देश से बाहर होने वाली बड़ी-बड़ी पार्टियों में जिसमें बॉलीवुड से लेकर और तमाम बड़ी शख्सियतें पहुंचती है, क्या वहां पर अंडरवर्ल्ड के लोग भी मौजूद रहते हैं या नहीं। इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है यह हो जाता है कि ऐसी पार्टियों का आयोजन कराता कौन है।

यह भी पढ़ें: Satish Kaushik: 'कौशिक जी के पैसे नहीं लौटाना चाहता था विकास, रशियन गर्ल और ब्लू पिल्स के ओवरडोज का था प्लान'

मुंबई और दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि विकास मालू के सोशल मीडिया प्रोफाइल से लेकर फोन और कॉल समेत पूरे नेटवर्क को न सिर्फ खंगाला जा रहा है, बल्कि उसकी मॉनिटरिंग भी की जा रही है। पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि विकास मालू के सोशल मीडिया से उसकी लैविश लाइफ स्टाइल और देश दुनिया के अलग-अलग मुल्कों में बड़ी-बड़ी पार्टियों और आयोजनों की जानकारी जरूर हासिल हुई। सूत्रों के मुताबिक विकास मालू का संपर्क सिर्फ सतीश कौशिक ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के कुछ और बड़े नामचीन लोगों से भी जुड़ रहा है। हालांकि अभी इस पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। सतीश कौशिक की मौत के बाद विकास मालू की पत्नी की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच में उन सभी पहलुओं को शामिल किया जा रहा है, जिसमें दुबई में दाऊद इब्राहिम के बेटे की फोटो और पार्टी का जिक्र भी है। पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बीते कुछ सालों में विकास मालू की ओर से आयोजित की गई पार्टियों और तमाम अन्य एक्टिविटीज को भी खंगाला जा रहा है।

सान्वी व विकास के बीच वैवाहिक विवाद

फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक की दिल्ली के फॉर्म हाउस पर हुई मौत के कारणों पर अभी भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। दिल्ली की जिस पार्टी में सतीश कौशिक शरीक होने आए थे उस पार्टी के आयोजक विकास मालू की पत्नी ने ही मालू पर ही सवालिया निशान उठा दिए हैं। मालू की पत्नी ने पहले तो यह आरोप लगाते हुए कहा कि विकास ने सतीश कौशिक से पंद्रह करोड़ रुपए लिए थे और उसके बाद लगातार दोनों के बीच में विवाद होता रहता था। हालांकि पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सान्वी व विकास के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा है। ऐसे में पुलिस बदले की भावना को लेकर लगाए गए आरोपों के एंगल से भी जांच कर रही है। उसके बाद विकास मालू की पत्नी सान्वी ने शिकायत में सतीश कौशिक और विकास की एक तस्वीर साझा की है। महिला का आरोप है कि दुबई में हुई पार्टी में अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का बेटा भी था।

यह भी पढ़ें: Satish kaushik Death Case: विकास मालू की पत्नी ने कमिश्नर को लिखा खत, जांच अधिकारी पर लगाए सनसनीखेज आरोप

मुंबई क्राइम ब्रांच से रिटायर हुए पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी कहते हैं कि अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या बॉलीवुड में अभी भी दाऊद इब्राहिम का सिक्का चल रहा है। अगर दाऊद इब्राहिम या उसके बेटे से लेकर गुर्गे तक उन पार्टियों में शरीक हो रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे शामिल हो रहे हैं तो इस बात का सवाल उठना लाजमी भी है। उक्त रिटायर्ड पुलिस अधिकारी कहते हैं कि इसमें सबसे बड़ी कड़ी वह लोग होते हैं जो ऐसे आयोजन करते हैं। उनका कहना है कि इस दिशा में मजबूती से जांच जरूर की जानी चाहिए कि दुबई में जो पार्टी आयोजित की गई जिसमें दाऊद इब्राहिम बेटा शामिल था आखिर वो पार्टी आयोजित किसने की थी। क्योंकि दुबई या दुनिया के अन्य मुल्कों में ऐसी बड़ी बड़ी पार्टी होती रहती है, जिसमें बॉलीवुड के सितारे शिरकत करते हैं। इसलिए यह देखा जाना बहुत जरूरी है कि कौन-कौन से बॉलीवुड के लोग ऐसी पार्टी में जाते हैं जहां पर कुछ अनवांटेड चेहरे भी शामिल होते हैं।

रिटायर्ड पुलिस अधिकारी का कहना है कि चूंकि विकास मालू की पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी उनके पति ने आयोजित की थी तो मालू से कड़ी पूछताछ की जानी चाहिए। इसके अलावा विकास मालू की पत्नी से भी इस पूरे मामले में पूछताछ की जानी जरूरी है। पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस पूरे मामले में उन सभी पहलुओं को जांच में शामिल किया गया है जिनसे पूछताछ की जानी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक जिस पार्टी में सतीश कौशिक शामिल थे उसमें शामिल अन्य लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed