फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Satish kaushik death case vikas malu wife writes letter to CP Delhi police to change investigating officer

Satish kaushik Death Case: विकास मालू की पत्नी ने कमिश्नर को लिखा खत, जांच अधिकारी पर लगाए सनसनीखेज आरोप

Mon, 13 Mar 2023 04:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 13 Mar 2023 04:21 PM IST
सार

विकास मालू की पत्नी ने एक वीडियो जारी कर जांच अधिकारी इंस्पेक्टर विजय पर भष्ट होने के आरोप लगाए हैं। विकास मालू की पत्नी इंस्पेक्टर को दिल्ली पुलिस के एक स्पेशल कमिश्नर का बेहद खास अफसर बता रही हैं।

विज्ञापन
Satish kaushik death case vikas malu wife writes letter to CP Delhi police to change investigating officer
निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकास मालू की पत्नी ने सतीश कौशिक की मौत मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी को बदलने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने सोमवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। विकास मालू की दूसरी पत्नी ने चिट्ठी में कापसहेड़ा थाने से अलग किसी अन्य अधिकारी से जांच करवाने की बात लिखी है। दूसरी ओर पुलिस ने मालू की पत्नी को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा है।

विज्ञापन


विकास की पत्नी ने जांच अधिकारी पर अपने रेप केस में सबूत नष्ट करने के लगाए आरोप
इसके साथ ही विकास मालू की पत्नी ने एक वीडियो जारी कर जांच अधिकारी इंस्पेक्टर विजय पर भष्ट होने के आरोप लगाए हैं। विकास मालू की पत्नी इंस्पेक्टर को दिल्ली पुलिस के एक स्पेशल कमिश्नर का बेहद खास अफसर बता रही हैं। उनका दावा है कि इसी अधिकारी ने उनके रेप केस में भी सबूत नष्ट किए थे। ऐसे में उन्होंने गुहार लगाई है कि वह जांच में जरूर शामिल होंगी लेकिन जांच अधिकारी को बदल दिया जाए। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने रिपोर्ट मांगी
सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। बताया जा रहा है कि अतिरिक्त पुलिस राजीव कुमार व एसीपी वीकेपीएस यादव की टीम ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय में जाकर शुरुआती जांच रिपोर्ट सौंपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बयान दर्ज कराने के लिए विकास मालू की दूसरी पत्नी को बुलाएगी
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को मेल कर अभिनेता सतीश कौशिक की मौत पर सवाल उठाने वाली महिला के बयान दर्ज करेगी। महिला ने विकास व उसके दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप था कि सतीश कौशिक व विकास के बीच 15 करोड़ रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद था। पुलिस जल्द ही महिला को नोटिस देकर बुलाएगी। इसके अलावा पुलिस पुष्पांजलि मालू फार्म हाउस के मालिक विकास मालू से पूछताछ करेगी। पुलिस उसे भी नोटिस देने जा रही है।

विकास मालू ने आरोप को बताया बेबुनियाद

गंभीर आरोप लगाने के बाद विकास मालू ने चुप्पी तोड़ी है। विकास ने इंस्टाग्राम पर होली वाला वीडियो डालकर अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। विकास मालू ने सफाई दी है कि उनके व सतीश के बीच 30 वर्षों से पारिवारिक संबंध रहे हैं और लोगों को मेरे नाम पर कीचड़ उछालने में कुछ ही मिनट लगे। वह हर जश्न में सतीश कौशिक को मिस करेंगे।

पुलिस अंडरवर्ल्ड को लेकर जांच कर रही है
विकास मालू की दूसरी पत्नी ने शिकायत में सतीश कौशिक व विकास की एक तस्वीर साझा करने की बात कही है। महिला का आरोप है कि दुबई में हुई पार्टी में अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का बेटा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दूसरी पत्नी व विकास के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा है। ऐसे में पुलिस बदले की भावना से भी जांच कर रही है।

सभी मेहमानों हुई पूछताछ
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पार्टी में 20 से 22 मेहमान थे। पुलिस ने सभी मेहमानों से पूछताछ कर ली है। सभी से ये पूछा गया है कि पार्टी में क्या हुआ था। हालांकि, किसी भी मेहमान से पूछताछ में सवाल नहीं उठाए हैं। न ही कोई संदिग्ध बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed