फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Satellite beams turned off over India': Elon Musk rejects claim Starlink being used in Manipur

Manipur: मणिपुर में स्टारलिंक जैसा उपकरण बरामद? जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां; मस्क ने दावों का किया खंडन

Wed, 18 Dec 2024 09:49 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, इंफाल
पीटीआई, इंफाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 18 Dec 2024 09:49 AM IST
सार

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले से स्नाइपर राइफल, पिस्तौल, ग्रेनेड और अन्य हथियारों के साथ एक स्टारलिंक जैसा इंटरनेट उपकरण बरामद किया था। बरामदगी 13 दिसंबर को एक तलाशी अभियान के दौरान की गई थी।

विज्ञापन
'Satellite beams turned off over India': Elon Musk rejects claim Starlink being used in Manipur
जब्त हथियार और उपकरण - फोटो : X/@Spearcorps

विस्तार

मणिपुर में स्टारलिंक जैसे उपकरण की बरामदगी को लेकर स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भारत के ऊपर स्टारलिंक सैटेलाइट बीम बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने उन सभी दावों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि उनके डिवाइस का इस्तेमाल अशांत मणिपुर में किया जा रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, सुरक्षा बलों ने हाल ही में इंफाल पूर्वी जिले के केराओ खुनौ में छापेमारी के दौरान हथियारों और गोला-बारूद के साथ कुछ इंटरनेट डिवाइस जब्त किए थे। भारतीय सेना के स्पीयर कोर ने एक्स पर जब्त की गई वस्तुओं की तस्वीरें साझा की थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने दाव किया कि उनमें से एक डिवाइस पर स्टारलिंक का लोगो था।
विज्ञापन


'एक्स' पर यूजर्स ने मस्क को घेरा
एक एक्स यूजर ने कहा कि स्टारलिंक का इस्तेमाल आतंकवादियों की ओर से किया जा रहा है। आशा है कि एलन मस्क इस पर गौर करेंगे और इस तकनीक के दुरुपयोग को नियंत्रित करने में मदद करेंगे। इस पर मस्क ने जवाब दिया, 'यह गलत है। भारत के ऊपर स्टारलिंक सैटेलाइट बीम बंद कर दिए गए हैं।' बता दें कि सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने वाली मस्क की स्टारलिंक के पास भारत में परिचालन का लाइसेंस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपकरण संघर्षग्रस्त राज्य में कैसे पहुंचा?
राज्य पुलिस के मुताबिक, केराओ खुनौ से जब्त की गई वस्तुओं में एक इंटरनेट सैटेलाइट एंटीना, एक इंटरनेट सैटेलाइट राउटर और 20 मीटर (लगभग) FTP केबल शामिल हैं। स्टारलिंक जैसे उपकरण की बरामदगी के बाद अब एजेंसियां इस पहलू की भी जांच कर रही हैं कि उपकरण संघर्षग्रस्त राज्य में कैसे पहुंचा? पिछले साल मई से मणिपुर में मैतेईस और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

क्या है मामला?
दरअसल, सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले से स्नाइपर राइफल, पिस्तौल, ग्रेनेड और अन्य हथियारों के साथ एक स्टारलिंक जैसा इंटरनेट उपकरण बरामद किया था। बरामदगी 13 दिसंबर को एक तलाशी अभियान के दौरान की गई थी। मामले से परिचित लोगों ने बताया कि स्टारलिंक जैसे उपकरण की बरामदगी संबंधित एजेंसियों के लिए जांच का विषय है कि यह उपकरण संघर्षग्रस्त राज्य तक कैसे पहुंचा। स्टारलिंक के पास भारत में काम करने का लाइसेंस नहीं है। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है कि बरामद उपकरण असली स्टारलिंक डिवाइस है या नहीं। 


मणिपुर पुलिस ने क्या कहा?
एक्स पर एख पोस्ट में मणिपुर पुलिस ने कहा कि  तलाशी अभियान के दौरान इंफाल पूर्व जिले के केइराव खुनौ से बरामद किए सामानों में एक एमए4 असॉल्ट राइफल, एक 12-बोर बंदूक, एक 9एमएम पिस्तौल, एक .32 पिस्तौल, पांच हथगोले, पांच आर्मिंग रिंग, दो डेटोनेटर, 30 5.56एमएम गोला बारूद, एक इंटरनेट सैटेलाइट एंटीना और एक इंटरनेट सैटेलाइट राउटर भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed