{"_id":"61a8eff7bf4c1479fe5cb7c5","slug":"sasikala-says-aiadmk-functioning-at-whims-of-a-few-leaders-and-situation-will-change-soon-tamil-nadu-politics-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नाद्रमुक: निष्कासित नेता शशिकला बोलीं, कुछ लोगों की जरूरत के हिसाब से काम कर रही है पार्टी, जल्द होगा स्थिति में परिवर्तन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अन्नाद्रमुक: निष्कासित नेता शशिकला बोलीं, कुछ लोगों की जरूरत के हिसाब से काम कर रही है पार्टी, जल्द होगा स्थिति में परिवर्तन
Thu, 02 Dec 2021 09:40 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 02 Dec 2021 09:40 PM IST
सार
शशिकला ने गुरुवार को अन्नाद्रमुक के नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि पार्टी इस समय चंद लोगों की इच्छाओं और इशारों पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अन्नाद्रमुक के मुताबिक शशिकला पार्टी की सदस्य नहीं हैं। लेकिन वह पार्टी की महासचिव होने का दावा करती हैं।
विज्ञापन
वीके शशिकला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अन्नाद्रमुक की निष्कासित नेता वीके शशिकला ने गुरुवार को आरोप लगाया कि पार्टी कुछ लोगों की जरूरत के हिसाब से काम कर रही है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस स्थित में जल्द ही बदलाव देखने को मिलेगा। शशिकला का यह बयान ओ पनीरसेल्वम और के पलानीस्वामी के दोहरे नेतृत्व वाली अन्नाद्रमुक द्वारा अपने उप नियमों में बदलाव का फैसला करने के बाद आया है। इस बदलाव के बाद के खुद के पार्टी का महासचिव होने का दावा कर रहीं शशिकला के लिए सभी रास्ते बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
पनीरसेल्वम अन्नाद्रमुक के समन्वयक और पलानीस्वामी संयुक्त समन्वयक हैं। पार्टी के अनुसार उप नियमों में बदलाव इन दो शीर्ष पदों के ढांचे को बरकरार रखने और उन्हें मजबूती प्रदान करने के लिए किया गया है। शशिकला ने कहा कि मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करूंगी। उन्होंने कहा कि कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस उम्मीद में जी रहे हैं कि अन्नाद्रमुक अपने पुराने शानदार दिन फिर से देखेंगे। हालांकि शशिकला ने किसी नेता का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन
शशिकला ने एक बयान में कहा, 'आपकी उम्मीद बर्बाद नहीं जाएगी। थकिए मत और बहादुर बनिए। हम संगठन में जल्द ही सुधार लाएंगे जो कुछ लोगों की जरूरतों के हिसाब से काम कर रहा है। हम इसे फिर से उस राह पर ले जाएंगे जिस पर इसे हमारे नेता (दिवंगत मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन और जयललिता) लेकर आए थे और इसके साथ ही हम अपने राजनीतिक शत्रुओं के सपने चूर-चूर कर देंगे।' उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से जनता की सेवा में नए उत्साह और जोश के साथ जुटने की अपील की।
विज्ञापन