{"_id":"677d2d180088d0a2760ba66c","slug":"sarpanch-murder-govt-should-consider-demand-for-dhananjay-munde-s-resignation-sule-i-haven-t-resigned-munde-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Beed Murder: सुप्रिया सुले बोलीं- धनंजय मुंडे के इस्तीफे पर विचार करे सरकार; मंत्री का पद छोड़ने से इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Beed Murder: सुप्रिया सुले बोलीं- धनंजय मुंडे के इस्तीफे पर विचार करे सरकार; मंत्री का पद छोड़ने से इनकार
Tue, 07 Jan 2025 07:04 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 07 Jan 2025 07:04 PM IST
सार
महाराष्ट्र के बीड जिले मे सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में राज्य सरकार विपक्ष के निशाने पर हैं। इस कड़ी में एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा है कि सरकार को धनंजय मुंडे का इस्तीफा मांगने पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
धनंजय मुंडे / सुप्रिया सुले
- फोटो : ANI
विस्तार
एनसीपी (एसपी) नेता सुप्रिया सुले ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार को बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में संवेदनशीलता दिखानी चाहिए और मंत्री धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग पर विचार करना चाहिए। बारामती में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'लोगों में एक आम मांग और भावना है कि इस्तीफा लिया जाना चाहिए। राज्य सरकार को इस बारे में संवेदनशीलता से सोचना चाहिए। जब आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण पर आरोप लगे थे, तो उन्होंने नैतिक आधार पर अपना इस्तीफा दे दिया था।' उन्होंने कहा कि सरकार को तय करना है कि क्या करना है।
सरकार को कुछ संवेदनशीलता दिखानी चाहिए- सुले
सुप्रिया सुले ने कहा कि पिछले महीने से ही यह घटना मीडिया कवरेज में प्रमुखता से छाई हुई है। उन्होंने कहा, 'देशमुख की बेटी, जो अपने पिता के लिए न्याय मांग रही है, के आंसू देखकर कम से कम सरकार को कुछ संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।' उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। मानवीय आधार पर देशमुख के परिवार को न्याय मिलना चाहिए।
9 दिसंबर को अपहरण के बाद की गई हत्या
बीड जिले के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का 9 दिसंबर को अपहरण कर उन्हें प्रताड़ित किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। कथित तौर पर यह हत्या एक पवनचक्की परियोजना से जुड़ी ऊर्जा कंपनी के खिलाफ जबरन वसूली के प्रयासों को रोकने के उनके प्रयासों के प्रतिशोध में की गई। जांच के हिस्से के रूप में, पुलिस ने अब तक मामले से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं मंत्री धनंजय मुंडे के सहयोगी वाल्मिक कराड को संबंधित जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
मैंने इस्तीफा नहीं दिया है- मंत्री धनंजय मुंडे
इधर सरपंच संतोष देशमुख की हत्या को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा नहीं दिया है। महाराष्ट्र के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री धनंजय मुंडे ने मुंबई में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, 'मैंने इस्तीफा नहीं दिया है।' हालांकि इस दौरान उन्होंने अन्य सवालों का जवाब नहीं दिया।
संजय राउत ने अजित पवार पर साधा निशाना
वहीं विपक्षी दल शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि धनंजय मुंडे को राज्य मंत्रिमंडल में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। संजय राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की तरफ से धनंजय मुंडे का समर्थन करने पर सवाल उठाया। संजय राउत ने पूछा, 'जब बीड और अन्य जगहों के लोग उनका इस्तीफा मांग रहे हैं, तो अजित पवार धनंजय मुंडे का समर्थन क्यों कर रहे हैं?'