{"_id":"5fcc5199ac0e4a4eb8776817","slug":"saradha-group-boss-writes-to-pm-modi-cm-banerjee-from-jail-name-5-politicians-who-took-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: जेल से सारदा के मालिक ने लिखा पत्र, कई नेताओं पर लगाया पैसे लेने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: जेल से सारदा के मालिक ने लिखा पत्र, कई नेताओं पर लगाया पैसे लेने का आरोप
Sun, 06 Dec 2020 09:05 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 06 Dec 2020 09:05 AM IST
विज्ञापन
सुदीप्त सेन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
पश्चिम बंगाल के सारदा चिटफंड घोटाले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। सारदा समूह के मालिक सुदीप्त सेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जेल से एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रतिष्ठित राजनीतिक नेताओं समेत कई प्रभावशाली लोगों ने उनसे पैसे लिए।
विज्ञापन
पत्र में सेन ने सीबीआई और राज्य पुलिस से आग्रह किया कि वे उन सभी के खिलाफ कार्रवाई करें जिसने उनसे पैसे लिए हैं। एक दिसंबर को लिखे पत्र में सेन ने कहा 'इस सूची में माकपा, भाजपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के कुछ राजनीतिक नेता शामिल हैं। मैं सीबीआई और राज्य पुलिस से उनके खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं।'
विज्ञापन
सेन ने पत्र में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी, सीपीएम के बिमन बोस और सुजान चक्रवर्ती, भाजपा के मुकुल रॉय और तृणमूल कांग्रेस के सुवेंदु अधिकारी पर पैसे लेने का आरोप लगाया है। बता दें कि सेन विचाराधीन कैदी हैं। उनका कहना है कि उन्होंने पहले भी सीबीआई और राज्य पुलिस को इस बाबत बताया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
माकपा नेता सुजान चक्रवर्ती ने सेन के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने पत्र लिखने के समय पर सवाल उठाते हुए कहा, 'ऐसा लगता है इसके पीछे कोई घटिया मकसद है।' वहीं कांग्रेस ने कहा कि पार्टी को बदनाम करने के लिए 'घटिया राजनीति' की जा रही है।
भाजपा के राज्य नेतृत्व ने भी कहा कि पूरे मामले में गंदी राजनीति हो रही है और सीबीआई सच सामने लाएगी। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। अपने ऊपर लगे आरोपों पर मुकुल रॉय ने कहा, 'किसी मामले में अभियुक्त या सह-अभियुक्त के बयान का कोई मूल्य नहीं होता है।'