सियासत: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय सिंह को जमानत, राजनीतिक दलों की आई प्रतिक्रियाएं; जानें किसने-क्या कहा
दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी आप नेता और सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद से राजनीति दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। जानें कांग्रेस, सीपीआई, भाजपा समेत दलों की प्रतिक्रिया...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सत्य को परेशान कर सकते हैं, हरा नहीं सकते- प्रमोद
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने संजय सिंह की जमानत पर कहा कि सत्य को आप परेशान कर सकते हैं, लेकिन पराजित नहीं सकते हैं। सत्यमेव जयते... मैं अदालत के इस फैसले का स्वागत करता हूं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी हाईकोर्ट द्वारा जमानत दी जानी चाहिए
#WATCH दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट द्वारा आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को जमानत दिए जाने पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं। सत्यमेव जयते, मैं अदालत के इस फैसले का स्वागत करता हूं... हाई कोर्ट को अरविंद केजरीवाल को भी जमानत दे देनी… pic.twitter.com/PEQFhxUVBZ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2024
केंद्र सरकार की मंशा को करारा झटका- डी राजा
सीपीआई के महासचिव डी राजा ने आप नेता और सांसद संजय सिंह की जमानत पर कहा कि यह केंद्र सरकार की प्रतिशोध की राजनीति को करारा झटका है। इससे दूसरों में भी उम्मीद जगेगी, जमातन भी मिलेगी। मुझे विश्वास है कि वे मामले में रिहा भी होंगे। सत्य की जीत होगी और न्याय की जीत होगी।
#WATCH | On Supreme Court granted bail to AAP MP Sanjay Singh, General Secretary of Communist Party of India (CPI) D. Raja says, "It is a blow to the politics of vendetta persuaded by Union Government...This will give the hope that others will also get bail & will be released.… pic.twitter.com/abypiYPN4v
— ANI (@ANI) April 2, 2024
ईडी ने नहीं किया था विरोध- हरदीप सिंह पुरी
वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि उन्हें जमानत मिल गई है। ईडी ने इसका विरोध नहीं किया। यह हमारी न्यायपालिका की स्वतंत्रता को दर्शाता है, यही हमारे लोकतंत्र और स्वतंत्र अदालत की खासियत है।
#WATCH | As the Supreme Court grants bail to AAP leader Sanjay Singh in excise policy case, Union Minister Hardeep Singh Puri says, "He got bail and the ED did not oppose it. This shows the independence of our judiciary...This is the speciality of our democracy. The courts are… pic.twitter.com/YdJFQTBGMp
— ANI (@ANI) April 2, 2024
यह एक अच्छी खबर है- कुणाल घोष
आप नेता और सांसद संजय सिंह को मिली जमानत पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि यह एक अच्छी खबर है। ईडी ने भी इसका विरोध नहीं किया। यह सुप्रीम कोर्ट का बहुत सशक्त और मजबूत रुख है।
#WATCH | On the Supreme Court granting bail to Aam Aadmi Party MP Sanjay Singh, TMC leader Kunal Ghosh says, "This is good news. ED also did not oppose it...This is a very powerful & strong stand by the Supreme Court..." pic.twitter.com/6f4Y5NEIlY
— ANI (@ANI) April 2, 2024
केंद्र कर रही जांच एजेंसियों का दुरुपयोग- प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना(यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसला का स्वागत करती हूं। इससे पता चलता है कि भाजपा विपक्षी नेताओं को राजनीतिक रूप से गिरफ्तार करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में संजय सिंह चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी की बातों को समाने रखेंगे।
ईडी के पास सबूतों का अभाव- पवन खेड़ा#WATCH | On Supreme Court granted bail to AAP MP Sanjay Singh, Shiv Sena (UBT) MP Priyanka Chaturvedi says, "I welcome this decision...It shows that the BJP is misusing the central agencies to politically arrest the opposition leaders...I hope that in the coming days, Sanjay… pic.twitter.com/eyqiyCMqnN
— ANI (@ANI) April 2, 2024
आप सांसद संजय सिंह को जमानत दिए जाने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि अगर ईडी के पास कोई मजबूत सबूत होता तो वह जमानत का विरोध करती। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इससे यह साबित होता है कि उनके पास कोई मजबूत सबूत नहीं था। बिना किसी कारण के सलाखों के पीछे संजय सिंह को रखा गया था।
संजय सिंह के साथ अन्याय हुआ- शरद पवार#WATCH | On Supreme Court granted bail to AAP MP Sanjay Singh, Congress leader Pawan Khera says, "If ED had any strong evidence it would have opposed the bail. It only shows that they did not have any strong evidence and he (Sanjay Singh) was kept behind bars without any… pic.twitter.com/Pf4zlkxOFO
— ANI (@ANI) April 2, 2024
एनसीपी(शरद चंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया था, उनके साथ अन्याय हुआ था। अब उन्हें मामले में जमानत मिली है, जो अपने आप में एक अच्छी खबर है। देश के सामने जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।