फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut says We can not hold Jawaharlal Nehru, Indira Gandhi or Rahul Gandhi responsible for whatever happened at the India China border

प्रधानमंत्री आप बहादुर और एक योद्धा हैं, चीन को कब जवाब दिया जाएगा: संजय राउत

Wed, 17 Jun 2020 11:53 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Wed, 17 Jun 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Raut says We can not hold Jawaharlal Nehru, Indira Gandhi or Rahul Gandhi responsible for whatever happened at the India China border
शिवसेना नेता संजय राउत - फोटो : ANI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार से सवाल किया है। संजय राउत ने कहा कि सीमा पर जो कुछ भी हुआ उसके लिए हम जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी या राहुल गांधी को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते। हम सभी 20 जवानों की शहादत के लिए जिम्मेदार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भी फैसला लेंगे, सभी पार्टियां उनका समर्थन करेंगी, लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि क्या गलत हुआ।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने केंद्र से बुधवार को चीन की आक्रामकता का कड़ा जवाब देने की मांग की, और कहा कि भारत के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं। राज्यसभा सदस्य और शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के कार्यकारी संपादक राउत ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री, आप बहादुर और एक योद्धा हैं... आपके नेतृत्व में देश चीन से बदला लेगा।

उन्होंने पूछा कि चीन की आक्रामकता का जवाब कब दिया जाएगा? बिना एक भी गोली चलाए, हमारे 20 सैनिक शहीद हो गए। हमने क्या किया? कितने चीनी सैनिक मारे गए?। वर्तमान स्थिति में, देश पीएम के साथ है। लेकिन सच्चाई क्या है? कुछ बोलो। देश सच्चाई जानना चाहता है। जय हिंद।

इस बीच महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। राकांपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि सभी भारतीय देश की एकता और संप्रभुता को बनाए रखने में एकजुट हैं।


भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में हिंसक झड़प में 20 जवान शहीद हो गए हैं। इसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि बहुत हो चुका। हम जानना चाहते हैं कि आखिर क्या हुआ।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी चुप क्यों हैं? वे क्या छुपा रहे हैं? अब बहुत हो गया है। हम जानना चाहते हैं कि आखिर क्या हुआ। चीन की हिम्मत कैसे हुई हमारे सैनिकों को मारने की? उनकी हिम्मत कैसे हुई हमारी जमीन हथियाने की?’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed