Operation Sindoor: पहलगाम हमले पर विशेष सत्र की मांग, संजय राउत बोले– आतंकी शायद भाजपा में शामिल हो गए
उद्धव गुट के शिवसेना नेता संजय राउत ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है ताकि पाहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो सके। साथ ही उन्होंने भाजपा पर तंज कसा कि आतंकी अब तक नहीं पकड़े गए, शायद वे भाजपा में शामिल हो गए हों।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना (उद्धव गुट) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के लेकर विशेष सत्र की मांग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र सरकार को पत्र देकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग करेंगी। इस सत्र में जम्मू-कश्मीर के पाहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग की जाएगी।
संजय राउत ने भाजपा पर साधा निशाना
साथ ही इस मामले में संजय राउत ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पाहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है, शायद वे भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि एक दिन मीडिया को भाजपा की तरफ से प्रेस नोट मिले कि वे आतंकी पार्टी में शामिल हो गए हैं, इसलिए उन्हें भूल जाओ। बता दें कि राउत पहले भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग कर चुके हैं। उन्होंने भाजपा पर ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप भी लगाया है।
ये भी पढ़ें:- SC: सुप्रीम कोर्ट ने कमला नेहरू ट्रस्ट को दी गई जमीन रद्द करने का फैसला रखा बरकरार, कहा- जनहित में हो आवंटन
ऑपरेशन सिंदूर, जिससे दहल उठा पाकिस्तान
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 6 से 7 मई की दरमियानी रात को 1:05 बजे से लेकर 1:30 बजे तक सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। 25 मिनट के इस ऑपरेशन में 24 मिसाइलों के जरिए नौ आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया गया।
ये भी पढ़ें:- S Jaishankar: 'भारत अपनी सुरक्षा और स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं करेगा', जयशंकर ने दुश्मनों को दिया सख्त संदेश
इन नौ ठिकानों में से पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में थे, वहीं चार पाकिस्तान में थे। इन ठिकानों में आतंकियों को भर्ती किया जाता था। उन्हें प्रशिक्षित किया जाता था। इतना ही नहीं भारतीय सेना के इस कार्रवाई में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के दस लोगों की मौत हो गई।