फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut said Now there is no alliance with BJP, will form government in Maharashtra

अब नहीं है भाजपा से गठबंधन, बनाएंगे महाराष्ट्र में सरकार : संजय राउत

Tue, 19 Nov 2019 07:29 PM IST
आसिम खान शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 19 Nov 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Raut said Now there is no alliance with BJP, will form government in Maharashtra
संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने तमाम तरह के संशय को खारिज करते हुए एक बार फिर महाराष्ट्र में शिवसेना के मुख्यमंत्री वाली सरकार बनाने का दावा किया है। राज्यसभा में प्रवेश करने से पहले संजय राउत ने अमर उजाला के सवाल पर कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा के साथ शिवसेना का अब कोई गठबंधन नहीं है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिवसेना भाजपा के साथ मिलकर (गठबंधन) चुनाव लड़ी थी, लेकिन अब हमारा गठबंधन नहीं है। राउत ने कहा कि एनसीपी और कांग्रेस के साथ राज्य में सरकार बनाने की बात चल रही है और जल्द ही महाराष्ट्र में सरकार बनने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शरद पवार बड़े नेता हैं, उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा

संजय राउत को शरद पवार का वक्तव्य याद दिलाया गया। शरद पवार ने कहा था कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने के बारे में भाजपा और शिवसेना से पूछिए। शरद पवार ने सोमवार को सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कहा था कि उनकी कांग्रेस अध्यक्ष से महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार बनाने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। 

इस पर संजय राउत ने कहा कि वह इसमें नहीं पड़ना चाहते। शरद पवार बड़े और अनुभवी नेता हैं। शिवसेना के राज्यसभा सांसद ने कहा कि शरद पवार ने कुछ भी गलत नहीं कहा। महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव भाजपा और शिवसेना ने मिलकर लड़ा था। कोई बताए इसमें गलत क्या है? इसी के साथ संजय राउत ने कहा कि सरकार बनाने के लिए चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

जब मुख्यमंत्री पद की शपथ हो जाए, तब जानिए

भाजपा के एक सांसद हैं। महाराष्ट्र से आते हैं। उनका कहना है कि महाराष्ट्र में जब शिवसेना का मुख्यमंत्री शपथ ले ले, तब जानिए। सूत्र का कहना है कि वह भाजपा की तरफ से बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं। इसलिए कुछ नहीं कहना चाहते, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि राज्य में भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा। 

सूत्र का कहना है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने राज्य में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है तो इसके पीछे जरूर कुछ है। राज्य की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है। उसके पास 105 विधायक हैं और भाजपा-शिवसेना का गठबंधन चुनाव में सरकार बनाने लायक संख्याबल लेकर आया है। जनता ने सरकार बनाने का जनादेश हमें दिया है।


शनिवार-रविवार को साफ होगी तस्वीर

कांग्रेस पार्टी के सूत्र बताते हैं कि राज्य में सरकार बनाने की कोशिश चल रही है। एनसीपी के नेता कुछ नहीं बोल रहे हैं। पार्टी के एक पूर्व महासचिव और राज्यसभा सांसद का कहना है कि सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष और शरद पवार की बात हुई है। अभी कुछ और मुलाकात तथा चर्चा होनी है। 

सूत्र का कहना है कि शनिवार या रविवार(23-24 नवंबर) तक स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी। बताते हैं महाराष्ट्र में न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत सरकार बनाने की तैयारी चल रही है। इसमें सभी सहयोगी दलों को उचित सम्मान देकर पांच साल तक की स्थायी सरकार बनाने के लिए प्रयास हो रहा है। सूत्र का कहना है कि इसके लिए समय लगना स्वाभाविक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed