{"_id":"5ff8ef732862f63a1211b8a2","slug":"sanjay-raut-said-is-governor-bhagat-singh-koshiyari-waiting-for-a-favorite-government-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मनपसंद सरकार आने का इंतजार कर रहे हैं: संजय राउत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
क्या राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मनपसंद सरकार आने का इंतजार कर रहे हैं: संजय राउत
Sat, 09 Jan 2021 05:19 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 09 Jan 2021 05:19 AM IST
विज्ञापन
शिवसेना नेता संजय राउत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र विधान परिषद में 12 सदस्यों के मनोनयन पर देरी के लिए शिवसेना ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर जमकर निशाना साधा है। शुक्रवार को शिवसेना प्रवक्ता व सांसद संजय राउत ने कहा कि क्या राज्यपाल महाविकास आघाड़ी सरकार गिरने और मनमाफिक सरकार बनने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विधान परिषद सदस्यों के मनोनयन में देरी पर संजय राउत ने राज्यपाल कोश्यारी पर साधा निशाना
राउत ने कहा कि सांविधानिक पदों पर बैठे लोगों को सांविधानिक मूल्यों को बरकरार रखना चाहिए। संविधान में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि राज्यपाल को मंत्रिमंडल की सिफारिश करने पर विधान परिषद के लिए भेजे गए नाम को स्वीकार करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्यपाल को यह स्पष्ट करना पड़ेगा कि क्या आप अपनी मनपसंद की सरकार बनने तक विधान परिषद के सदस्यों के मनोनीत करने के प्रस्ताव को लंबित रखना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि बीते 6 नवंबर को संसदीय कार्य मंत्री अनिल परब, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नवाब मलिक और चिकित्सा शिक्षा व सांस्कृतिक मंत्री अमित देशमुख ने राजभवन जाकर विधान परिषद सदस्य मनोनीत करने के लिए 12 नामों की सूची सौंपी थी।
विज्ञापन