फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sanjay raut raised on amit shah claim said shiv sena will never leave hindutva

पलटवार : अमित शाह के दावे पर संजय राउत बोले- शिवसेना कभी हिंदुत्व नहीं छोड़ सकती

Mon, 20 Dec 2021 01:38 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 20 Dec 2021 01:38 PM IST
सार

दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए संजय राउत ने दावा किया कि यह भाजपा थी जिसने 2014 में सत्ता में बड़ी हिस्सेदारी के लिए शिवसेना को छोड़ दिया। 

विज्ञापन
sanjay raut raised on amit shah claim said shiv sena will never leave hindutva
संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हिंदुत्व से समझौता कर मुख्यमंत्री बनने वाले पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने पलटवार किया है। संजय राउत ने अमित शाह पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि शिवसेना कभी हिंदुत्व नहीं छोड़ सकती है। दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए संजय राउत ने दावा किया कि यह भाजपा थी जिसने 2014 में सत्ता में बड़ी हिस्सेदारी के लिए शिवसेना को छोड़ दिया। शिवसेना के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी हिंदुत्व को कभी नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन


18 अप्रैल को अपनी पुणे यात्रा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि उन्होंने और पीएम मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया था कि फडणवीस 2019 के चुनावों के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे। ठाकरे और शिवसेना पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा था, "चूंकि आप मुख्यमंत्री बनना चाहते थे, इसलिए आपने भाजपा को धोखा दिया और सत्ता के लिए हिंदुत्व से समझौता करके मुख्यमंत्री बने।"
विज्ञापन


2019 में उद्धव ठाकरे बने मुख्यमंत्री
बता दें कि शिवसेना 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर मतभेद के बाद भाजपा से अलग हो गई और राज्य में सरकार बनाने के लिए एनसीपी और कांग्रेस से हाथ मिला लिया और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बन गए। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन की इस सरकार का महाविकास अघाड़ी नाम रखा गया। फिलहाल दो सालों से महाराष्ट्र में गठबंधन की सरकार चल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed